मैच के बाद खुशी से झूम रहे थे कप्तान रोहित, बोले- अभी तो काफी रिकॉर्ड तोड़ने हैं मुझे - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैच के बाद खुशी से झूम रहे थे कप्तान रोहित, बोले- अभी तो काफी रिकॉर्ड तोड़ने हैं मुझे

टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुआ एक वीडियो।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

दिल्ली में कल टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को बुरी तरह मात दी, वहीं इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। जैसे-जैसे रोहित रन बनाते गए वैसे-वैसे वो कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करते गए, वहीं मैच के बाद हिटमैन की खुशी अलग लेवल पर थी और उन्होंने कई सारे बातें शेयर की हैं।

कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए कप्तान रोहित ने

जी हां, अफगान टीम के खिलाफ शतक लगाते हुए कप्तान रोहित शर्मा के नाम कई सारे रिकॉर्ड्स हो गए, हिटमैन अब वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक (7) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं वर्ल्ड कप में वो भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं (63 बॉल), साथ ही रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के भी जड़ दिए हैं।

कप्तान रोहित को अपने हर एक रिकॉर्ड के बारे में पता था

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुआ एक वीडियो।
*वीडियो में कप्तान अपने छक्कों और स्ट्राइक रेट को लेकर बात कर रहे थे।
*साथ ही हिटमैन ने कहा की उन्हें अभी और भी बहुत कुछ करना है क्रिकेट में।
*आखिरी में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्कों के मामलों में गेल की चुटकी भी ली।

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया कप्तान रोहित का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब भारतीय टीम खेलेगी सबसे बड़ा मुकाबला

दूसरी ओर टीम इंडिया अब सबसे बड़ा मुकाबला खेलेगी, जहां हिटमैन की सेना का सामना पाकिस्तान से होगा। ये महा मुकाबला 14 अक्टूबर के दिन खेला जाएगा, अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। एक ओर पाक टीम ने अपने लगातार 2 मैच जीते हैं, तो दूसरी ओर टीम इंडिया ने भी लगातार 2 मैच जीते हैं अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में। ऐसे में दोनों ही टीमें उत्साह और जोश से लबरेज हैं और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देगी। वहीं फैन्स को इस मैच के टिकट नहीं मिल रहे हैं और जिन्हें टिकट मिल गए हैं वो अपने आप को सबसे ज्यादा लकी मान रहे हैं।

पाकिस्तान टीम पहुंच गई है अहमदाबाद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?