एशिया कप और वर्ल्ड कप से ठीक पहले, खास मंदिर के दर्शन करने पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा की नई तस्वीर आई सोशल मीडिया पर।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 2:46 अपराह्न

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जब भी क्रिकेट से ब्रेक लेते हैं, तो वो पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां हिटमैन की हर दिन कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो आ ही जाती है। जिसमें वो अपनी वाइफ और बेटी के साथ होते हैं, साथ ही इस बार की तस्वीर काफी खास है।
टीम इंडिया से जुड़े सवालों पर खुलकर बात कर रहे हैं कप्तान
कुछ ही दिनों में एशिया कप का आगाज हो जाएगा, साथ ही वर्ल्ड कप भी अब दूर नहीं है। ऐसे में हर जगह कप्तान रोहित शर्मा से कई सवाल होते हैं, जिसका हिटमैन खुलकर जवाब भी देते हैं सभी को। हाल ही में नंबर 4 के बल्लेबाज को लेकर रोहित से सवाल किया गया था, जिसपर उन्हें स्वीकार करते हुए बोला है कि- हां टीम इंडिया में नंबर 4 के बल्लेबाज को लेकर परेशानी चल रही है।
अब ICC खिताब जीतने के पूजा-अर्चना में जुटे कप्तान रोहित शर्मा
*कप्तान रोहित शर्मा की नई तस्वीर आई सोशल मीडिया पर।
*तस्वीर में उनके साथ नजर आ रही हैं उनकी बेटी और वाइफ।
*रोहित गए थे Tirupathi में Tirumala मंदिर के दर्शन करने।
*इस दौरान हिटमैन को देखने के लिए जुट गई थी काफी भीड़।
मंदिर से बाहर आते हुए कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर
फिटनेस पर काफी फोकस कर रहे हैं हिटमैन
रोहित शर्मा की अब मैदान पर वापसी एशिया कप में होगी, उसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेंगे और फिर वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। ऐसे में हिटमैन खुद की फिटनेस पर काफी ज्यादा काम कर रहे है, हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर एक रील वीडियो शेयर की थी। जिसमें वो कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे थे, वैसे कई बार रोहित अपनी फिटनेस को लेकर फैन्स के निशाने पर भी आए हैं।