अपने बल्ले से नहीं कर पाए बड़ा काम, तो Rohit Sharma ने साथी खिलाड़ियों को दिया ज्ञान - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने बल्ले से नहीं कर पाए बड़ा काम, तो Rohit Sharma ने साथी खिलाड़ियों को दिया ज्ञान

मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच जारी रणजी मैच से कुछ तस्वीरें आई हैं सामने।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

फैन्स को उम्मीद थी की रणजी ट्रॉफी में इस बार Rohit Sharma रनों का पहाड़ खड़ा करेंगे, लेकिन सभी को निराशा हाथ लगी। जहां हिटमैन दोनों ही पारियों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए, इस बीच रोहित की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और इस दौरान वो एक खास काम करते हुए नजर आए।

दोनों बार एक ही तरह से आउट हुए Rohit Sharma

इस समय मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच रणजी मैच खेल जा रहा है, जिसका हिस्सा Rohit Sharma भी हैं। लेकिन दोनों ही पारियों में रोहित बल्ले से खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, साथ ही वो दोनों बार एक तरह से आउट हुए। जहां दोनों पारियों में रोहित कैच आउट हुए थे, साथ ही उन्होंने पहली पारी में 3 रन और दूसरी पारी में 28 रन बनाए थे।

रणजी टीम ने सुना Rohit Sharma का ज्ञान

*मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच जारी रणजी मैच से कुछ तस्वीरें आई हैं सामने।
*इन तस्वीरों में Rohit Sharma मुंबई टीम के खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आए।
*रोहित एक तरह से साथी खिलाड़ियों को ज्ञान देने के अलावा उनमें जोश भरते दिखे।
*वहीं इस दौरान सभी खिलाड़ी रोहित की बातों को काफी ज्यादा ध्यान से सुन रहे थे।

Rohit Sharma का ज्ञान आएगा खिलाड़ियों के काम

शार्दुल ठाकुर ने तो कमाल ही कर दिया

एक तरफ मुंबई टीम की तरफ से बल्लेबाजी में रोहित के अलावा यशस्वी और श्रेयस अय्यर फेल रहे, तो दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर ने अपने बल्ले से बड़ा खेल कर दिया। जहां इस खिलाड़ी ने टीम को मुश्किल से बाहर निकालते हुए शानदार शतक ठोका, शार्दुल ने अपनी पारी में कुल 119 रन बनाए थे और साथ ही 18 चौके भी जड़े थे। वैसे शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, उसके बाद साल 2024 में उनको एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। दूसरी ओर उनको इस बार IPL मेगा ऑक्शन में भी किसी ने नहीं खरीदा, जो खुद इस खिलाड़ी के लिए काफी बड़ा झटका था।

अपनी पारी को लेकर ठाकुर ने ये बयान दिया है

close whatsapp