“हम इसलिए हारे क्योंकि…..”- Rohit Sharma ने इन लोगों पर फोड़ा सेंचुरियन की हार का ठीकरा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया को मिली करारी हार।
अद्यतन - Dec 29, 2023 11:38 am

टीम इंडिया इन दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला गया, जहां टीम इंडिया को एक पारी और 32 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच की बात करें तो गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक दोनों ही विभाग में टीम इंडिया के प्लेयर्स ने निराश किया। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सेंचुरियन में मिली करारी हार का ठीकरा गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों पर फोड़ा।
सेंचुरियन टेस्ट मैच हारने के बाद क्या बोले Rohit Sharma?
दरअसल मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो जाहिर तौर पर उनसे हार को लेकर कुछ सवाल पूछे गए। रोहित ने कहा कि, ‘हमने जीत दर्ज करने जितना अच्छा नहीं खेला। बैटिंग का न्यौता मिलने के बाद केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, मगर गेंदबाज परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाए, वहीं आज बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगर हमें टेस्ट मैच जीतने हैं तो हमें एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जो हमने नहीं किया।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘कई खिलाड़ी पहले भी यहां आ चुके हैं, हम जानते हैं कि हमें क्या उम्मीद करनी है और हर किसी के पास अपने-अपने प्लान है। हमारे बल्लेबाजों को चुनौती मिली और हम अच्छी तरह से अनुकूल नहीं हो पाए। यह बाउंड्री स्कोरिंग ग्राउंड है, हमने उन्हें कई बार ऐसा करते हुए देखा मगर हमें विपक्षी टीम को समझने की जरूरत है और उनकी ताकत क्या है।’
रोहित आगे बोले ‘हमने दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की जिस वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। तीन दिन में मैच खत्म करने के लिए बहुत अधिक सकारात्मकता नहीं है, लेकिन केएल ने दिखाया कि हमें इस तरह की पिच पर क्या करने की जरूरत है।
हमारे गेंदबाज, इनमें से बहुत से लोग पहले यहां नहीं आए हैं इसलिए मैं ज्यादा आलोचनात्मक नहीं होना चाहता। हमारे लिए फिर से रि-ग्रुप होना महत्वपूर्ण है, हम खिलाड़ी के रूप में ऐसे समय से गुजरते हैं और हमें अब अगले टेस्ट के लिए तैयार रहने की जरूरत है।’
यह भी पढ़ें: दिसंबर 29- आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से