रोहित शर्मा की क्रिकेट अकादमी 'CricKingdom' ने इस देश में खोला नया ब्रांच, धवल कुलकर्णी ने किया उद्घाटन

रोहित शर्मा की क्रिकेट अकादमी ‘CricKingdom’ ने इस देश में खोला नया ब्रांच, धवल कुलकर्णी ने किया उद्घाटन

इंडोनेशिया से पहले 'क्रिक किंगडम' भारत, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया में फैला हुआ था।

Rohit Sharma's CricKingdom Academy (Source X)
Rohit Sharma’s CricKingdom Academy (Source X)

Rohit Sharma’s Crickingdom Academy: भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने हाल ही में इंडोनेशिया में रोहित शर्मा की क्रिकेट अकादमी ‘क्रिक किंगडम’ के एक और ब्रांच का उद्घाटन किया है। बता दें कि, ‘क्रीक किंगडम’ भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा की क्रिकेट कोचिंग अकादमी है। इस अकादमी के वैश्विक विस्तार में इंडोनेशिया में खोला गया यह कोचिंग सेंटर एक माइलस्टोन के बराबर है।

रोहित शर्मा की क्रीककिंगडम अकादमी किन-किन देशों में है?

इंडोनेशिया से पहले ‘क्रिक किंगडम’ भारत, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया में फैला हुआ था। यह अकादमी रोहित शर्मा के विरासत के तौर पर देखी जा रही है। अनुभवी भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के भाई विशाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूर्व तेज गेंदबाज कुलकर्णी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

रोहित के भाई विशाल शर्मा ने लिखा, “जकार्ता के दिल में, खोला गया यह क्रिक किंगडम क्रिकेट अकादमी हर युवा क्रिकेटर को सफलता का मार्गदर्शन प्रदान करेगी। यह लॉन्च सिर्फ एक इवेंट नहीं है, बल्कि एक विरासत की शुरुआत है, जो जकार्ता में क्रिकेट के भविष्य को आकार देगी। आने वाले भविष्य में हमारे पार्टनर को ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं।”

कब क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा ने हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का नेतृत्व किया था। हालांकि, भारत को इस सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएगी।

इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के मद्देनजर भारतीय खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है। इसलिए, विराट कोहली, रोहित शर्मा जसे बड़े नाम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं।

close whatsapp