MI टीम के अभ्यास सत्र से दूर हैं हिटमैन, अपनी ही मस्ती में मस्त हैं इन दिनों रोहित शर्मा
सोशल मीडिया पर MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें आई सामने।
अद्यतन - Mar 16, 2024 11:14 am

अब से रोहित शर्मा को MI टीम का पूर्व कप्तान कहा जाएगा, साथ ही इस सीजन से हिटमैन हार्दिक की कप्तानी में IPL 2024 खेलने उतरेंगे। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर रोहित की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें MI टीम का ये पूर्व कप्तान अलग लेवल पर खुश नजर आ रहा है और साथ ही टेंशन फ्री दिख रहा है।
नहीं लिया अभी तक अभ्यास सत्र में हिस्सा
इस वक्त MI के लगभग सभी खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ गए हैं और सभी अभ्यास सत्र में जमकर मेहनत कर रहे हैं, लेकिन टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी तक इस अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए हैं। हिटमैन के अलावा जसप्रीत बुमराह भी MI टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, ये दोनों ही खिलाड़ी फोटोशूट के दौरान जरूर नजर आए थे। इस दौरान हिटमैन और ईशान किशन के बीच सही तालमेल दिखा था।
रोहित शर्मा को MI टीम के अभ्यास सत्र से कोई मतलब नहीं है
*सोशल मीडिया पर MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें आई सामने।
*जहां अपनी नई तस्वीरों में हिटमैन नजर आ रहे थे काफी ज्यादा ही कूल लुक में।
*इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज हराने के बाद रोहित की खुशी अलग लेवल पर है।
*अब सभी फैन्स को IPL का इंतजार है, जिसमें रोहित बतौर खिलाड़ी खेलेंगे।
ये कुछ नई तस्वीरें सामने आई है MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की
दूसरी ओर मुंबई टीम का अभ्यास सत्र जारी है
फैन्स स्टेडियम में जरूर हार्दिक को Troll करेंगे
फैन्स को रोहित को कप्तानी पद से हटाए जाना पसंद नहीं आया था, जिसके बाद MI टीम और हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर जमकर Troll किया गया था। वहीं अब बारी IPL 2024 के मुकाबलों की है, ऐसे में ये बात को पक्की है जो फैन्स स्टेडियम में मैच देखने जाएंगे वो हार्दिक को वहां भी Troll करने की पूरी कोशिश करेंगे। वैसे मुंबई टीम का IPL 2024 में पहला मैच गुजरात से होगा, ये मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा और इसका आयोजन 24 मार्च के दिन होगा।