आकाश चोपड़ा रोहित शर्मा

“रोहित का MI के साथ रिश्ता खत्म होने वाला है”, आकाश चोपड़ा की इस भविष्यवाणी से फैंस हुए हैरान

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीते हैं पांच IPL ख़िताब।

Aakash Chopra Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि मुंबई इंडियंस (MI) IPL 2025 के ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी। उन्हें लगता है कि पूर्व MI कप्तान शायद खुद को रिटेन नहीं करना चाहेंगे या फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है। रोहित को पिछले सीजन मुंबई ने कप्तानी के पद से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन फ्रेंचाइजी का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ था।

पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम अंतिम स्थान पर रही थी। वहीं दूसरी तरफ रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऐसे में रोहित अगर नीलामी में आते हैं, तो उन पर कई फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती है। ऐसे में आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित आगामी सीजन से पहले मुंबई से बाहर हो सकते हैं।

MI के साथ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा, “क्या वह रहेंगे या जाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है। पर्सनली मुझे लगता है कि वह नहीं रहेंगे। जिसे भी रिटेन किया जाएगा, वह इस सोच के साथ रहेगा कि वह तीन साल तक आपके साथ रहेगा, जब तक कि आपका नाम एमएस धोनी न हो। एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की कहानी बहुत अलग है, लेकिन एमआई में रोहित शर्मा, मुझे लगता है कि वह खुद ही चले जाएंगे या एमआई उन्हें छोड़ सकता है।”

उन्होंने कहा, ”कुछ भी हो सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि रोहित को रिटेन किया जाएगा। मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे लग रहा है कि उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा। वह ट्रेड विंडो में किसी और के पास जा सकते हैं, यह संभावना है कि वह नीलामी में न जाए, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह नीलामी में दिखाई दे सकते हैं। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के साथ उनका सफर खत्म हो गया है।”

अब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को रिटेन करती है या नहीं इसका फैसला रिटेंशन के नियमों की घोषणा के बाद ही हो पाएगा। माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही अपने रिटेंशन पॉलिसी से जुड़ी सभी नियम फ्रेंचाइजी को बताएगी।

 

close whatsapp