रोहित शर्मा को लेकर अंजुम चोपड़ा ने दिया हैरान करने वाला बयान CricTracker Hindi

रोहित को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतारना चाहिए, पूर्व दिग्गज महिला क्रिकेटर ने दी हिटमैन को सलाह

IPL 2025 में अब तक नहीं चला है हिटमैन का बल्ला सब

Rohit Sharma
Rohit Sharma (Photo by Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images)

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा के खराब फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभी तक लय नहीं पकड़ सकी है। मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित अब इस सत्र में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम में इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में ही खेल रहे हैं । उन्होंने पांच मैचों में 0, 8 , 13 , 17 और 18 स्कोर किया है। वो 5 मैचों में अब तक सिर्फ 56 रन बना सके हैं। 

रोहित शर्मा को लेकर अंजुम चोपड़ा ने दिया हैरान करने वाला बयान

मुंबई ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया और टीम चार हार और दो जीत के साथ सातवें स्थान पर है । अंजुम ने पीटीआई वीडियो से कहा , ‘आप खराब फॉर्म में हो सकते हैं। यह कोई अपराध नहीं है। लेकिन इससे टीम को मदद नहीं मिल रही। इससे मुंबई को वह शुरुआत नहीं मिल सकी जो मिलनी चाहिए थी।’

उन्होंने कहा , ‘उनके पास विकल्प हैं। रोहित को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज सकते हैं। ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं हैं, कई बार आपको टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत नहीं मिल पाती जिससे बतौर बल्लेबाज या बतौर खिलाड़ी आप पर असर पड़ता है।’ अंजुम ने कहा , ‘खेल में यह होता है। हम टूर्नामेंट देख रहे हैं, आईपीएल हो या विश्व कप। लेकिन मुझे बताइए कि विश्व कप में क्या आप नहीं चाहेंगे कि आपका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज फॉर्म में हो। इस तरह के प्रदर्शन में काफी ऊर्जा की जरूरत होती है।’

अंजुम ने आगे कहा , ‘ कई लोग उससे उबर जाते हैं और अगले टूर्नामेंट में ढल जाते हैं। उसे उस तरह की शुरूआत आईपीएल में मिल नहीं सकी। लेकिन हमें पता है कि वह किस दर्जे का खिलाड़ी है और किस तरह से मैच जिता सकता है।’  

close whatsapp