टॉस के लिए अब कप्तान रोहित भी विराट को ताना मारने लगे हैं!

कप्तान बनने के बाद से रोहित शर्मा ने कई मैचों में टॉस जीता है।

Advertisement

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

जब से रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कमान संभाली है तब से सब कुछ उनके पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। टीम हर मैच में जिस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरती है वहां उन्हें सिर्फ जीत मिली है। इससे भी बड़ी बात ये है कि रोहित अब लगातार टॉस भी जीतने लगे हैं।

Advertisement
Advertisement

जब भी टॉस का जिक्र होता है तो फैंस को अक्सर विराट की याद आ जाती है क्योंकि टॉस के मामले में विराट की किस्मत काफी खराब थी और इसी वजह से उन्हें कई मौकों पर ट्रोल भी किया गया था। इस बीच हाल ही कर कप्तान रोहित ने टॉस को लेकर भी मजेदार ट्वीट किया जिसे देखकर फैंस को एक बार फिर कोहली किर याद आ गई।

कप्तान रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कई, “मुझे सिक्के उछालना अच्छा लगता है, खासकर तब जब वह मेरे पक्ष में गिरता है।”

यहां देखिए रोहित शर्मा का ट्वीट

रोहित शर्मा के इस ट्वीट के नीचे ही लोगों ने कमेंट करना शुरू किया और पूर्व कप्तान विराट कोहली को ट्रोल करने लगे। क्योंकि टॉस के मामले में विराट कोहली की किस्मत कभी उनके साथ नहीं रही और अधिकतर मुकाबलों में वो टॉस हारते हुए दिखे थे।

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया जब वह घर पर सबसे सफल T20I कप्तान बन गए। उन्होंने दूसरे T20I में जीत के बाद यह उपलब्धि हासिल की। जीत के साथ, रोहित पूर्व कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए, घर पर भारत के सबसे सफल T20I कप्तान बन गए। रोहित ने अब भारत के घरेलू मैदानों पर 17 मैचों में 16 जीत दर्ज की है, जो दुनिया के किसी भी कप्तान के लिए सबसे अधिक है। इसकी तुलना में, कोहली ने घरेलू मैदान पर 13 T20I जीत दर्ज की थीं, जबकि धोनी ने सिर्फ 11 जीत दर्ज की थी।

Advertisement