रोहित शर्मा की बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में तीन शानदार पारियाँ
आइए नजर डालते हैं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कि बतौर कप्तान कुछ शानदार वनडे पारियों पर
अद्यतन - अक्टूबर 4, 2025 11:08 अपराह्न
3. 208 (153 गेंद) बनाम श्रीलंका 2017

श्रीलंका के भारत दौरे पर 2017 के दूसरे वनडे में, विराट कोहली की जगह अंतरिम कप्तान के रूप में खेल रहे रोहित को खाता खोलने के लिए नौ गेंदों का सामना करना पड़ा। पारी के आधे पड़ाव तक, रोहित ने 68 गेंदों में केवल 52 रन बनाए थे। धीमी पर अच्छी चल रही पारी को उन्होंने एक बड़ी पारी में तब्दील किया और 115 गेंदों के पश्चात अपने शतक पर पहुँचे। यह शतक रोहित का बतौर कप्तान पहला और बल्लेबाज़ के तौर पर 16वां शतक था।
अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद रोहित ने तेजी से रन बनाए और कुछ ही समय में 150 का आंकड़ा पार कर लिया। पारी के अंत तक, रोहित 153 गेंदों में 208 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने भारत के कुल स्कोर के आधे से अधिक रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट में उनका तीसरा दोहरा शतक था। भारत ने मोहाली में यह मैच 141 रनों से जीत लिया।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो