IPL 2024 Auction: 140 की स्ट्राइक रेट वाले इस विंडीज प्लेयर को लेकर ऑक्शन टेबल पर RR और KKR के बीच छिड़ी जंग, 7.4 करोड़ में बिके

राजस्थान रॉयल्स ने पॉवेल को 7.4 करोड़ में खरीदा।

Advertisement

David Warner & Rovman Powell. (Photo Source: IPL/BCCI)

दुबई में IPL 2024 को लेकर ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इस ऑक्शन में सबसे पहला नाम आया वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज रोवमन पॉवेल का जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख में खरीदा। पॉवेल ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन उनको उनके बेस प्राइस से कहीं ज्यादा पैसे मिले।

Advertisement
Advertisement

रोवमन पॉवेल को लेकर ऑक्शन टेबल पर छिड़ी जंग

पॉवेल को लेकर शुरू से ही दो फ्रेंचाइजी के बीच लड़ाई देखने को मिली। वो दो फ्रेंचाइजी थी राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स। इन दोनों फ्रेंचाइजी ने शुरुआत से ही ऑक्शन टेबल पर पॉवेल के लिए बिड किया और अंत में राजस्थान फ्रेंचाइजी ने यहां बाजी मारी।

रोवमन पॉवेल वेस्टइंडीज के टी20 टीम के कप्तान हैं। 30 साल के पॉवेल वेस्टइंडीज के लिए 51 वनडे और 66 टी20 मैच खेल चुके हैं। पॉवेल मिडिलऑर्डर में बैटिंग करते हैं और अपना दिन होने पर किसी भी बॉलिंग लाइनअप की धज्जियां उड़ा देते हैं। पॉवेल आईपीएल में इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स से खेल चुके हैं।

हैरी ब्रूक 4 करोड़ में दिल्ली के हुए, रुसो अनसोल्ड

इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बैटर हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनके लिए राजस्थान ने भी बोली लगाई थी। सेट-1 में साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज राइली रुसो अनसोल्ड रहे।

मल्लिका सागर हैं IPL 2024 की ऑक्शनर

आपको बता दें कि, IPL के लिए अब तक 16 बार ऑक्शन हुए। हर बार पुरुष ऑक्शनर ने ही नीलामी करवाई। अब तक रिचर्ड मैडली और ह्यूज एडमीड्स ने ऑक्शन होस्ट किया है। इस बार मल्लिका सागर ऑक्शन होस्ट कर रही हैं। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में दोनों सीजन के ऑक्शन होस्ट किए।

Advertisement