Rahul Dravid को रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर काफी भरोसा है, सभी की तारीफ करते नहीं थक रहे - क्रिकट्रैकर हिंदी

Rahul Dravid को रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर काफी भरोसा है, सभी की तारीफ करते नहीं थक रहे

Dravid बोले- Rajasthan Royals टीम अपने टैलेंट पर भरोसा करती है।

Rahul Dravid (Image Credit- Instagram)
Rahul Dravid (Image Credit- Instagram)

Rajasthan Royals टीम अगले सीजन से Rahul Dravid की कोचिंग के अंडर मैदान पर नजर आएगी, दूसरी ओर इस टीम ने दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उन्हीं खिलाड़ियों को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने अपनी राय रखी है और साथ ही उन्होंने अपने टीम के कप्तान संजू को लेकर भी बात की है।

RR टीम ने किस-किस को रिटेन किया?

Rajasthan Royals टीम ने इस बार अपने कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, साथ ही टीम ने चहल के अलावा अश्विन और बटलर का साथ भी छोड़ दिया है। ऐसे में टीम ने कप्तान संजू सैमसन के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 18-18 करोड़ में रिटेन किया है। तो टीम ने  ध्रुव जुरेल और रियान पराग को 14-14 करोड़, वहीं शिमरोन हेटमायर को 11 करोड़ और संदीप शर्मा को 4 करोड़ में रिटेन किया। ऐसे में टीम के पास अब राइट टू मैच का कार्ड भी नहीं बचा है और टीम ने सभी 6 स्लॉट भर लिए हैं। जिसके बाद टीम नए खिलाड़ी को ऑक्शन में टारगेट करेगी, साथ ही देखना ये भी अहम होगा कि ये क्या फिर से टीम बटलर को अपनी टीम में शामिल करती है या नहीं।

Rahul Dravid का ये बयान सुना क्या आपने?

*Rahul Dravid बोले- Rajasthan Royals टीम अपने टैलेंट पर भरोसा करती है।
*हम हमारे Core खिलाड़ियों के साथ एक अच्छी टीम बनाना चाहते हैं- द्रविड़।
*जो खिलाड़ी हमने रिटेन किए हैं, उनके अंदर टीम को लेकर फीलिंग है- राहुल।
*राहुल द्रविड़ ने ये भी कहा कि- Core खिलाड़ियों के साथ टीम बनाने में आसानी होती है।

अपनी टीम को लेकर क्या राय है Rahul Dravid की

संजू को लेकर क्या बोले RR टीम के कोच?

आगे राहुल द्रविड़ ने कहा कि- जो फैसले लिए गए वे आसान नहीं थे और कप्तान संजू सैमसन ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में संजू ने सभी के साथ अच्छे रिलेशन बनाए थे। हालांकि डायनामिक्स को ध्यान में रखते हुए और हर कदम के पक्ष और विपक्ष को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है।

एक नजर कोच साहब के इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

close whatsapp