रियान पराग ने लखनऊ से हारने के बड़ा दिया बड़ा बयान CricTracker Hindi

LSG के खिलाफ हार के लिए रियान पराग ने इस खिलाड़ी को बताया विलेन, दिया चौंकाने वाला बयान

लखनऊ के लिए इस मैच में आवेश खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Riyan Parag (Photo Source: IPL)
Riyan Parag (Photo Source: IPL)

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कप्तान ने कुछ बड़ी बातें कही। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार है। इस हार से राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल हो गया है।

LSG के खिलाफ हारने के बाद रियान पराग ने माना कि उनको मैच जल्दी खत्म कर देना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने संदीप शर्मा का भी जिक्र किया, जो इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। हालांकि, उन्होंने हार की जिम्मेदारी भी ली है, क्योंकि वे खुद 18वें ओवर की आखिरी गेंद तक क्रीज पर थे।

LSG के खिलाफ मिली हार के बाद रियान पराग ने क्या कहा?

कप्तान रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “भावनाओं को व्यक्त करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, हमें नहीं पता कि हमने क्या गलत किया। हम 18-19वें ओवर तक खेल में थे। मुझे शायद इसे 19वें ओवर में ही खत्म कर देना चाहिए था, मैं खुद को दोषी मानता हूं। हमें बस 40 ओवर तक एक साथ मिलकर एक गेम खेलना है, तभी हम जीत सकते हैं।” कप्तान ने आखिरी ओवर का भी जिक्र किया, जिसमें संदीप शर्मा ने कुल 27 रन लुटाए, जिससे एलएसजी को मोमेंटम मिल गया था।

उन्होंने आगे कहा, “हमने (गेंद से) वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, आखिरी ओवर दुर्भाग्यपूर्ण था, हमें लगा कि हम उन्हें 165-170 पर रोक लेंगे। सैंडी (संदीप शर्मा) भाई पर भरोसा किया जा सकता है, उनका केवल एक ही गेम खराब रहा है। अब्दुल समद ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की।

हमें उस लक्ष्य का पीछा करना चाहिए था। आज का दिन एकदम सही था, विकेट के बारे में कोई शिकायत नहीं है। हम सही थे, बस कुछ गेंदें आपको आईपीएल गेम में हार का सामना करवा सकती हैं।” दोनों टीमों के आखिरी ओवर को देखा जाए तो वहीं इस मैच का अंतर रहा। राजस्थान ने आखिरी ओवर में जहां 6 रन बनाए। वहीं, LSG ने कुल 27 रन आखिरी ओवर में 27 रन ठोके थे।

close whatsapp