RR vs PBKS Today’s Match Prediction, Match 65: राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स आज का मैच कौन जीतेगा?
RR vs PBKS Match Prediction, Match 65: आईपीएल 2024 का 65वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच 15 मई को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा।
अद्यतन - May 14, 2024 1:05 pm

RR vs PBKS प्रीव्यू (Preview):
RR vs PBKS Match Prediction, Match 65: आईपीएल 2024 का 65वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच 15 मई को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 12 में से 8 मैच जीतकर 16 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, पंजाब (PBKS) की टीम 12 मैचों में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल कर 8 अंक के साथ अंकतालिका में दसवें स्थान पर मौजूद है और टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो चुकी है।
आईपीएल 2024 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब (PBKS) दोनों एक बार आमने-सामने आ चुके हैं। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनाए थे जिसके जवाब में राजस्थान ने 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए और 3 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
RR vs PBKS मैच जानकारी (Match Details):
| मैच | Details |
| मैच | राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings), मैच- 65 |
| वेन्यू | बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी |
| दिन और समय | 15 मई, बुधवार, शाम 7ः30 बजे |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क & जियोसिनेमा एप |
RR vs PBKS बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच का इतिहास रहा है कि यह गेंदबाजों की अपेक्षा बल्लेबाजों को अधिक मदद करती है। क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
राजस्थान vs पंजाब: हेड टू हेड
| खेले गए कुल मैच | 27 |
| राजस्थान (RR) ने जीते | 16 |
| पंजाब (PBKS) ने जीते | 11 |
| नो रिजल्ट | 0 |
राजस्थान राॅयल्स संभावित प्लेइंग XI:
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, डोनावन फरेरा, राॅवमैन पाॅवेल, शुभम दुबे, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI:
जाॅनी बेयरस्टो, राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, राहुल चहर, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):
राइली रूसो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। RCB के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी, ऐसे में वह इस मैच में अपना फॉर्म बरकरार रख सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):
संदीप शर्मा इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी का करते नजर आ सकते हैं। अपने कमबैक के बाद से संदीप ने बेहद ही किफायती गेंदबाजी की है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ उनकी गेंदबाजी अहम रहेगी।
RR vs PBKS Today’s Match Prediction (राजस्थान vs पंजाब: आज का मैच कौन जीतेगा?)
राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा इस मैच के लिए भारी लग रहा है। हेड टू हेड रिकॉर्ड और इस साल के आईपीएल फॉर्म को देखते हुए राजस्थान (RR) का यह मैच जीतना तय लग रहा है।
सिनैरियो 1
राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।
पावरप्ले स्कोर- 50-70
पहली पारी का स्कोर- 200-230
राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-60
पहली पारी का स्कोर- 160-180
राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का आसानी से पीछा कर जीत दर्ज की
यह भी पढ़ें: IPL 2024 RR vs PBKS Dream 11 Match 65