मिलिए राजस्थान रॉयल्स के श्याम, राजू और बाबूराव से
राजस्थान रॉयल्स का अब अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 मई को होगा।
अद्यतन - मई 19, 2022 4:11 अपराह्न

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2022 अंक तालिका में 16 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है। हालांकि इस वक्त उनकी लड़ाई टॉप 2 में बने रहने की है ताकि वे पहला क्वालीफायर खेल सकें, क्योंकि अगर वो क्वालीफायर 1 हार भी जाते हैं तो उनके पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा।
वैसे राजस्थान के लिए अगला और आखिरी लीग मुकाबला काफी दबाव वाला होगा। हालांकि इस हाई प्रेशर गेम से पहले राजस्थान के खिलाड़ी काफी मजाक मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आर-आर टीम के तीन खिलाड़ियों ने मिलकर कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ का एक गाना रीक्रिएट किया है।
मीम्स के रूप में बनाए गए इस वीडियो को राजस्थान के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में ट्रेंट बोल्ट के अलावा राजस्थान के ऑलराउंडर जिम्मी नीशम और डेरिल मिचेल नजर आ रहे हैं। तीनों खिलाड़ी माइक के सामने खड़े होकर ठीक उसी अंदाज में एक्टिंग कर रहे हैं जैसे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म में किया था।
यहां देखिए राजस्थान रॉयल्स का वो वीडियो
Best ever 🤣🤣👏💗 https://t.co/snvPYHtwkH
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) May 18, 2022
आईपीएल 2022 में अगर राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम अभी 13 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है। टीम का आखिरी मुकाबला 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा। अगर आरआर की टीम यह मुकाबला जीत लेती है, तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर लेंगे।
आईपीएल के 15वें सीजन में अब सबसे पहले हार्दिक पांड्या को टीम यानी की गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह पक्की की थी। वहीं अपने आखिरी लीग मैच में केकेआर को हराकर अब लखनऊ की टीम भी प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही।