CSK की जीत और हाइड्रेशन का क्या है रिश्ता? रुतुराज गायकवाड़ से सुनिए

CSK की जीत और हाइड्रेशन का क्या है रिश्ता? रुतुराज गायकवाड़ से सुनिए कैसे बने बेस्ट कप्तान

बड़े और तुरंत फैसले लेने के लिए हाइड्रेशन क्यों जरूरी है : रुतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad. (Image Source: BCCI-IPL)
Ruturaj Gaikwad. (Image Source: BCCI-IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बताया है की आईपीएल के दौरान भारत में हो रही भीषण गर्मी और ह्यूमिडिटी जैसी परिस्थितियों में वो कैसे खुद को मैनेज करते हैं। उनके हिसाब से एक एथलीट के लिए हाइड्रेशन बेहद ही अहम फैक्टर है, उनका मानना है की इसके बिना आप अपनी क्षमता के मुताबिक खेल नहीं पाएंगे।

CSK की कमान इस साल से रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है और वह एमएस धोनी के नक्शेकदम पर चलकर टीम को उसी ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। टीम अब तक उनके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर रही है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

रुतुराज को ऐसे ही नहीं टीम की कप्तानी सौंपी गई है, उन्होंने सालों से वर्ल्ड क्लास प्रदर्शन करके दिखाया है तब जाकर उनका नाम धोनी ने कप्तान के लिए आगे बढ़ाया।  सभी एथलीटों की तरह, गायकवाड़ को भी लगातार उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए कई पहलुओं पर काम करना पड़ा है। इनमें शारीरिक फिटनेस, मेंटल रेसिलेंस , नूट्रिशन और यहां तक ​​कि हाइड्रेशन भी शामिल है।

बड़े और तुरंत फैसले लेने के लिए हाइड्रेशन क्यों जरूरी है : रुतुराज गायकवाड़

“अमृतांजन हेल्थकेयर के इलेक्ट्रो+ के ब्रांड एंबेसडर गायकवाड़ ने कहा, “मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि फील्ड पर आपकी सफलता का राज क्या है, और मैं हर बार हाइड्रेशन को लेकर जोर नहीं दे सकता। देखिए हर कोई फिटनेस और नूट्रिशन के बारे में बात करता है, की अगर आप ये खाएंगे या ये कसरत करेंगे तो आप फिट रहेंगे, आपको बॉडी ऐक्टिव रहेगी। लेकिन मेरे हिसाब से शरीर में सही स्तर का हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने से आपको रिएक्शन टाइम और मैच के बाद की रिकवरी से लेकर मैदान पर मेंटल डिसीजन तक हर चीज में मदद मिलती है।”

“उच्च जोखिम वाले मैचों में, जैसे कि हम आईपीएल में खेलते हैं, कप्तान के रूप में, मुझे अक्सर तुरंत निर्णय लेना पड़ता है। इसके लिए मुझे अपने दिमाग को तेज रखना होगा। इसलिए, मैं कहूंगा, मेक-या-ब्रेक कॉल करने के लिए हाइड्रेशन बिल्कुल जरूरी है जो या तो आपको गेम जीता सकता है या हरा सकता है।”

close whatsapp