ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार बल्लेबाजी के सामने LSG के गेंदबाज हुए पस्त, भारतीय बल्लेबाज ने जड़ा इस सीजन में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार बल्लेबाजी के सामने LSG के गेंदबाज हुए पस्त, भारतीय बल्लेबाज ने जड़ा इस सीजन में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक

इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 6वां मुकाबला खेला जा रहा है।

Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)
Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)

इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 6वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने फिर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में तीन चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की विस्फोटक पारी खेली।

उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे के बीच पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 110 रन की बहुमूल्य साझेदारी हुई।

बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 50 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए थे। हालांकि उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल की बेहतरीन पारी के बदौलत इस मैच को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

LSG के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा बहुमूल्य अर्धशतक, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/axcashhhh/status/1642901358188843009?s=20

ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा शिवम दूबे ने 16 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेली। फिलहाल चेन्नई मजबूत स्थिति में है।

LSG और CSK की यह रही प्लेइंग XI:

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI:

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर

सब्सीट्यूट खिलाड़ी:

तुषार देशपांडे, ड्वेन प्रिटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग XI:

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम,
मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान

सब्सीट्यूट खिलाड़ी:

आयुष बडोनी, जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा

close whatsapp