SA vs AUS Head to Head

SA vs AUS: Head to Head Record: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रलिया के बीच मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा।

SA vs AUS (Photo Source: Getty Images)
SA vs AUS (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 25 फरवरी को खेला जाएगा। ये मुकाबला इस टूर्नामेंट के शानदार मैचों में से एक होने वाला है। दोनों ही टीमों ने जारी संस्करण में अब तक एक-एक मैच खेला है। अफ्रीकी टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दी थी।

आगामी मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, वनडे में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 110 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 55 मैच जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 51 में जीत दर्ज की है। तीन मुकाबले टाई और एक बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ है। इन आंकड़ों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि, वनडे में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

मैच 110
ऑस्ट्रेलिया 51
साउथ अफ्रीका 55
नो रिजल्ट 01
टाई 03

SA vs AUS: पिछले पांच वनडे मैचों में दोनों टीमों का कैसा रहा है रिजल्ट-

16 नवंबर 2023 – ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज की (ईडन गार्डन्स)

12 अक्टूबर 2023 – दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से जीत दर्ज की (लखनऊ)

17 सितंबर 2023 – दक्षिण अफ्रीका ने 122 रन से जीत दर्ज की (जोहान्सबर्ग)

15 सितंबर 2023 – दक्षिण अफ्रीका ने 164 रन से जीत दर्ज की (सेंचुरियन)

12 सितंबर 2023 – दक्षिण अफ्रीका ने 111 रन से जीत दर्ज की (पॉटचेफस्ट्रूम)

SA vs AUS: दोनों टीमों का स्क्वॉड-

ऑस्ट्रेलिया

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स केरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा, कूपर कॉनोली

दक्षिण अफ्रीका

टेम्बा बवुमा (कप्तान), टोनी डे जोर्जी, मार्को जेनसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एन्गिडी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डर डुसेन, कॉर्बिन बॉश

close whatsapp