SA vs IND 2023-24: एलन डोनाल्ड का चौंकाने वाला बयान- ‘अपने आखिरी दौरे पर सब कुछ झोंक देंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा’
विराट कोहली और रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए बेताब होंगे।
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2023 5:31 अपराह्न

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एलन डोनाल्ड (Allan Donald) ने भविष्यवाणी की है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शायद दक्षिण अफ्रीका के अपने आखिरी दौरे पर हैं, और वे दोनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम पर बुरी तरह से हावी होंगे।
आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB के पूर्व कोच एलन डोनाल्ड (Allan Donald) ने आगे कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (RCB) जारी टेस्ट सीरीज में मजबूत प्रभाव डालने और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए बेताब होंगे।
आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे हैं Virat Kohli-Rohit Sharma: एलन डोनाल्ड
एलन डोनाल्ड ने रेवस्पोर्ट्ज के हवाले से कहा: “विराट कोहली और रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में आकर अपनी क्लास का परिचय देने के लिए प्रेरित होंगे। मैं जानता हूं कि विराट का दिमाग कैसे काम करता है। RCB में उसके साथ समय बिताने के बाद मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि वह इस टेस्ट सीरीज में अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। अगर यह रोहित और विराट का दक्षिण अफ्रीका का आखिरी दौरा है, तो मुझे लगता है कि वे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पर हावी होंगे, और इसके लिए उन्हें किसी प्रेरणा की आवश्यकता नहीं है।
वैसे भी विराट एक बेहद प्रेरित व्यक्ति हैं। अगर यह उनका दक्षिण अफ्रीका का आखिरी दौरा है, तो वे इस बार जोरदार धमाका करने वाले हैं। दक्षिण अफ़्रीका में रोहित और विराट दोनों के बहुत सारे फैंस हैं, जो उन्हें आईपीएल और वर्ल्ड कप में देखते हैं और फिर भारतीय सपोर्ट, ये उन्हें काफी प्रेरणा देगा।
“दक्षिण अफ्रीका को खतरा उन दोनों से है”
इसमें कोई संदेह नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका को खतरा उन दोनों से है। यह देखना मजेदार होगा। रोहित और विराट इस खेल के दिग्गज हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं। वे यहां दक्षिण अफ्रीका को मात देने आए हैं। उनकी यही मानसिकता है, और वे इसी तरह काम करते हैं। इसी में उनकी महानता निहित है।”