SA vs IND 2023-24: “हम भी बड़ी चीजों के हकदार हैं”- भारतीय फैंस के लिए दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचने के लिए बेताब हैं रोहित शर्मा
टीम इंडिया ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
अद्यतन - Dec 25, 2023 6:10 pm

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ मैदान में वापसी करने के लिए तैयार है।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार की भरपाई दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीत कर की जा सकती है, या नहीं उन्हें नहीं पता, लेकिन भारतीय कप्तान लोगों से मिले प्रोत्साहन से दोबारा उठकर खड़े होकर अपने फैंस को खुश करने का मौका देना चाहते हैं। आपको बता दें, टीम इंडिया ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते: Rohit Sharma
रोहित शर्मा ने प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा: “मैं सच में नहीं जानता कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार की भरपाई दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर की जा सकती है या नहीं, क्योंकि वर्ल्ड कप कप तो वर्ल्ड कप है। सच कहूं तो आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते। इस टेस्ट सीरीज में बहुत सारा इतिहास है और अगर हम इसे हासिल करने में कामयाब रहे, तो हर कोई बहुत खुश होगा।
इतना मेहनत किया कुछ तो चाहिए यार…कुछ बड़ा हमको चाहिए। और हर कोई इस सीरीज में खेलने के लिए बेताब है, और यह सिर्फ सीनियर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि सभी युवाओं में भी बहुत जोश हैं। मुझे उम्मीद है कि हम इस टेस्ट सीरीज में वाकई अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें आराम करने के साथ-साथ खेल का आनंद लेने की भी जरूरत है। लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल की हार को पचा पाना बहुत मुश्किल है।
“हमें फाइनल में हार के बाद सभी से काफी प्रोत्साहन मिला”
लेकिन जीवन में बहुत कुछ कठोर होता रहता है। आपको उस हार से आगे बढ़ने के लिए वह ताकत ढूंढनी होगी। ऐसी चीजों से उबरने के लिए समय तो लगता है। मुझे भी उससे बाहर आने में वक्त लगा। आपको आगे की ओर देखना होगा और हमें फाइनल में हार के बाद सभी से काफी प्रोत्साहन मिला। इसी प्रोत्साहन ने मुझे प्रेरित किया कि मैं दोबारा उठूं और अपना काम फिर से शुरू कर सकूं।”