SA vs IND 2023-24: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के 1-1 से समापन के बाद केविन पीटरसन ने कर दी उटपटांग मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के 1-1 से समापन के बाद केविन पीटरसन ने कर दी उटपटांग मांग

कई पूर्व क्रिकेटरों ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के कॉन्सेप्ट पर नाराजगी जाहिर की है।

South Africa vs India and Kevin Pietersen. (Image Source: Getty Images)
South Africa vs India and Kevin Pietersen. (Image Source: Getty Images)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने कहा वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच देखना चाहते हैं, क्योंकि हालिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कोई विजेता बनकर नहीं उभरा है।

आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता और उन्हें ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी। जिसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के कॉन्सेप्ट पर नाराजगी जाहिर की है।

‘दो टेस्ट मैचों की सीरीज को समय की बर्बादी’

टीम इंडिया के पूर्व कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज को समय की बर्बादी बताया, जबकि दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज शॉन पोलक (Shaun Pollock) ने भी विजेता का पता लगाने के लिए कम से कम तीन टेस्ट मैच खेलने की आवश्यकता की जोर दिया है।

यहां पढ़िए: केप टाउन टेस्ट के बाद Rohit Sharma ने ICC और मैच रेफरी पर भारत में पिच रेटिंग को लेकर दोगलेपन का आरोप लगाया

अब केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खिलाफ अपने विचार रखे हैं। चूंकि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केपटाउन टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जहां टीम इंडिया ने सात विकेट की जीत दर्ज की, इसलिए पीटरसन ने तीसरा मैच केपटाउन में कराने का सुझाव दिया है।

केपटाउन में फाइनल टेस्ट होना चाहिए: Kevin Pietersen

केविन पीटरसन ने X पर लिखा: “कल से केपटाउन में शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट खेलने के लिए पर्याप्त समय है। इस तरह सीरीज में निश्चित रूप से रिजल्ट निकल कर आएगा और भारतीय खिलाड़ी घर जाने के लिए अपनी तय फ्लाइट से नहीं चूकेंगे। 🥳”

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर 1-1 से सीरीज बराबर की। जबकि मेजबान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट मुकाबला एक पारी और 32 रनों से जीता था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?