SA vs IND 2023-24: दक्षिण अफ्रीका में ODI सीरीज जीत के साथ केएल राहुल ने रचा इतिहास; धोनी-कोहली की एलिट लिस्ट में बनाई जगह

एमएस धोनी 16 साल पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे।

Advertisement

KL Rahul, MS Dhoni and Virat Kohli. (Image Source: X)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: केएल राहुल (KL Rahul) की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम ने 21 दिसंबर को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले तीसरे और अंतिम ODI मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 78 रनों से मात दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 के अंतर से तीन मैचों की ODI सीरीज अपने नाम की।

Advertisement
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक ODI सीरीज जीत के साथ भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राहुल, विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद दक्षिण अफ्रीका में ODI सीरीज जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। 21 वर्षों में यह केवल दूसरी बार था, जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में द्विपक्षीय ODI सीरीज में जीत दर्ज की।

विराट कोहली के बाद केवल KL Rahul ने किया है ये कारनामा

आपको बता दें, टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व में साल 2018 में 6 मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 के अंतर से हराकर इतिहास रचा था। इसके अलावा, केएल राहुल (KL Rahul) ने एक और कारनामा किया है, और एमएस धोनी (MS Dhoni) की एलिट लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

यहां पढ़िए: दिसंबर 22- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

दरअसल, केएल राहुल (KL Rahul) इतिहास रचते हुए एक कैलेंडर वर्ष में वनडे क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले भारत के केवल दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने पार्ल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे ODI मैच में 35 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए, और एमएस धोनी (MS Dhoni) के बाद एक कैलेंडर वर्ष में वनडे क्रिकेट में 1,000 रन या इससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने।

राहुल ने इस साल 1,060 रन बनाए हैं

राहुल ने इस साल 27 ODI मैचों में 66.25 की औसत और 87.74 की स्ट्राइक रेट से 1,060 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल दो शतक और सात अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 111* है। आपको बता दें, महान कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी 16 साल पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे। अब तक यह कारनामा केवल धोनी और राहुल ही कर पाए हैं।

Advertisement