मोहम्मद शमी की जगह इस युवा तेज गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी की जगह इस युवा तेज गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में मिली जगह

आवेश खान ने अभी तक 38 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 149 विकेट झटके हैं।

Mohammed Shami and Avesh Khan (Pic Source-Twitter)
Mohammed Shami and Avesh Khan (Pic Source-Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोहम्मद शमी की जगह आवेश खान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम में शामिल किया गया। बता दें, आवेश खान ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है लेकिन उन्होंने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में साउथ अफ्रीका A के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए थे।

दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को एक पारी और 32 रनों से हराया। बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। यही नहीं कप्तान रोहित शर्मा भी भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी निराश थे। रोहित शर्मा ने खुद ही यह बयान दिया कि जसप्रीत बुमराह ने तो अपना काम बखूबी से निभाया लेकिन बाकी गेंदबाजों ने उन्हें अच्छा सपोर्ट नहीं दिया।

आवेश खान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने वनडे में भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इसको देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि आवेश खान दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

आवेश खान ने अभी तक 38 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 149 विकेट झटके हैं। उन्हें पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका में उन्हें काफी मदद मिल सकती है।

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी से शुरू हो रहा है

इस समय दो मैच की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी तक केपटाउन में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस दूसरे टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने पहली पारी में 101 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में विराट कोहली ने 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। दूसरे टेस्ट मैच में सभी भारतीय खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?