SA vs IND Dream 11 Prediction, Fantasy Cricket tips, Playing XI, Dream 11 Team Today, पिच रिपोर्ट, आज की Dream11 टीम और तीसरे ODI मैच के सारे अपडेट्स

SA vs IND Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट, 3rd ODI मैच के लिए

21 दिसंबर को खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीसरा वनडे।

RSA v IND (Photo Source: Twitter)
RSA v IND (Photo Source: Twitter)

SA vs IND, 3rd ODI Dream 11 Prediction: दक्षिण अफ्रीका (SA) और भारत (IND) की टीमें अब वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला वनडे भारत ने अपने नाम किया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में कल अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की। यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत के लिए साई सुदर्शन और केएल राहुल ने एक-एक अर्धशतक लगाया  सुदर्शन 83 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि राहुल ने 74 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। दुर्भाग्य से, कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार करने में कामयाब नहीं हुआ और भारत 46.2 ओवर में सिर्फ 211 रन पर ऑलआउट हो गया। प्रोटियाज़ के लिए नांद्रे बर्गर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ रहे और उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए।

रीज़ा हेंड्रिक्स और टोनी डी ज़ोरज़ी के बीच पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी हुई। हेंड्रिक्स ने 81 गेंदों पर 52 रन बनाए और 28वें ओवर में आउट होने वाले पहले खिलाड़ी थे। ज़ोरज़ी 122 गेंदों पर 119 रन बनाकर नाबाद रहे और दक्षिण अफ्रीका को 42.3 ओवर में आठ विकेट से जीत दिला दी। ज़ोरज़ी ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया।

SA vs IND (मैच डिटेल्स) Match Details:

मुकाबले जानकारी
मैच साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 3rd ODI
वेन्यू न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
तारीख और समय गुरुवार, दिसंबर 21, 4:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network, Disney+Hotstar

SA vs IND: न्यू वांडरर्स स्टेडियम,की पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

द वांडरर्स की पिच बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। खास तौर से दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर बहुत ही आसानी से आती है। यही कारण है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिली है। इस मैदान पर अब तक कुल 51 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से सिर्फ 21 बार पहले बैटिंग करते हुए टीम ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 28 हार जीत मिली है।

SA vs IND हेड टू हेड रिकॉर्ड Head-to-Head Record

खेले गए कुल मैच 93
साउथ अफ्रीका जीता 51
भारत जीता 39
NR 03
First Played 10 नवंबर, 1991
Last Played 19 दिसंबर, 2023

SA vs IND (संभावित प्लेइंग XI) Predicted Playing XI:

भारत:

रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान)(विकेटकीपर), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका:

रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, वियान मुल्डर

SA vs IND 3rd ODI ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League):

विकेटकीपर: केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज: डेविड मिलर, रुतुराज गायकवाड़, टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्करम, रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान)

गेंदबाज: मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल (उपकप्तान)

SA vs IND 3rd ODI ड्रीम 11 ( Dream11 Grand League):

विकेटकीपर: केएल राहुल

बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर

ऑलराउंडर: एडेन मार्करम (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केशव महाराज

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, लिज़ाद विलियम्स, अवेश खान

ये भी पढ़ें- SA vs IND, 3rd ODI Match Prediction,

close whatsapp