भारतीय टीम की किस्मत ही चल रही है खराब, सेंचुरियन में टेस्ट मैच हारने के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी को लगा एक और बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम की किस्मत ही चल रही है खराब, सेंचुरियन में टेस्ट मैच हारने के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी को लगा एक और बड़ा झटका

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू हो रहा है।

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

सेंचुरियन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के ऊपर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। बता दें, इस पहले टेस्ट मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 32 रनों से अपने नाम किया। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस मैच में काफी निराशाजनक रहा।

यही नहीं भारतीय टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में छठवें स्थान पर गिर गई है। मुकाबला खत्म होने के बाद मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम पर बड़ा जुर्माना भी लगाया। क्रिस ब्रॉड के मुताबिक भारतीय टीम ने दो ओवर कम फेकें थे और इसी वजह से उन पर यह जुर्माना लगाया गया है।

इस समय भारतीय टीम के 14 अंक हैं। अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार तीसरी बार अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच को और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से जीतना बेहद जरूरी है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा और विराट कोहली ने दूसरी पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि भारतीय टीम के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए। यही नहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी टीम की गेंदबाजी से काफी निराश थे। उन्होंने खुद यह बयान दिया कि जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

भारतीय टीम के लिए दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच जीतना बेहद जरूरी

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। भले ही पहले मैच में रोहित शर्मा और टीम के बाकी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन न कर पाए हो लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्हें दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होगी। दूसरे टेस्ट मैच के लिए मोहम्मद शमी की जगह भारतीय टीम में आवेश खान को शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो टीम के सभी खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और वो अपने इसी फॉर्म को आगे जारी रखना चाहेंगे। डीन एल्गर को उनकी बहुमूल्य पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?