SA vs PAK: Dream11 Prediction, 1st T20I: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, पहले टी20 मैच के लिए
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा।
अद्यतन - Dec 9, 2024 5:38 pm

SA vs PAK: Dream11 Prediction, 1st T20I: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने पिछली टी20 सीरीज भारत के खिलाफ घर पर ही खेली थी, जिसमें टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पाकिस्तान ने पिछली टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे को 2-1 से हराया था।
साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं, उनकी गैरमौजूदगी में हेनरिक क्लासेन पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में कप्तानी करेंगे। दूसरी ओर, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जो जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वॉड का हिस्सा है।
South Africa vs Pakistan, 1st T20I Match Details (मैच डिटेल्स):
मैच | जानकारी |
मैच | साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, पहला टी20 |
वेन्यू | किंग्समीड, डरबन |
दिन और समय | 10 दिसंबर, रात 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Sports18 Network & Jio Cinema |
SA vs PAK, Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
मैच | 22 |
साउथ अफ्रीका ने जीते | 10 |
पाकिस्तान ने जीते | 12 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
South Africa vs Pakistan, 1st T20I: Kingsmead, Durban Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
किंग्समीड डरबन की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। पिच पर गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और पेस मिलता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 रन है। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
SA vs PAK, 1st T20I: Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):
साउथ अफ्रीका (South Africa):
रायन रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (कप्तान व विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फेरेइरा, जॉर्ज लिंडे, पैट्रिक क्रूगर, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी, ऑटनील बार्टमैन
पाकिस्तान (Pakistan):
मोहम्मद रिजवान (कप्तान व विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान, इरफान खान, आगा सलमान, तय्यब ताहिर, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अब्बास अफरीदी
SA vs PAK Dream11 Team, 1st T20I: पहले टी20 मैच के लिए
विकेटकीपर– हेनरिक क्लासेन, मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज– बाबर आजम, उस्मान खान, रासी वैन डर डुसेन
ऑलराउंडर- सैम अयूब, आगा सलमान, जॉर्ज लिंडे
गेंदबाज- हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, तबरेज शम्सी
कप्तान और उप- कप्तान (पहली पसंद) किसे बनाए?
कप्तान– सैम अयूब
उप-कप्तान– हेनरिक क्लासेन
कप्तान और उप- कप्तान (दूसरी पसंद) किसे बनाए?
कप्तान– आगा सलमान
उप-कप्तान- हारिस रऊफ
Click Here: South Africa vs Pakistan, 1st T20I Live Score