SA vs PAK, 1st ODI आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा South Africa vs Pakistan के बीच का मैच?

SA vs PAK, 1st ODI Match Prediction: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कौन जीतेगा?

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा।

SA vs PAK (Photo Source: Getty Images)
SA vs PAK (Photo Source: Getty Images)

SA vs PAK, 1st ODI Match Preview (मैच प्रीव्यू):

साउथ अफ्रीका (South Africa) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में टेम्बा बवुमा साउथ अफ्रीका की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बवुमा के साथ केशव महाराज और कगिसो रबाडा भी वनडे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। वहीं, मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

साउथ अफ्रीका ने पिछली वनडे सीरीज आयरलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेली थी, जिसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, पाकिस्तान ने पिछली वनडे सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-1 से जीती थी।

Click Here: South Africa vs Pakistan, 1st ODI Live Score 

SA vs PAK, 1st ODI Match Details (साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, पहला वनडे 
वेन्यू बोलैंड पार्क 
दिन और समय 17 दिसंबर, शाम 5ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Sports18 Network & Jio Cinema

SA vs PAK, Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 83
साउथ अफ्रीका ने जीते 52
पाकिस्तान ने जीते 30
नो रिजल्ट 01
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

बोलैंड पार्क की पिच पर बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती है। पिछले तीन सालों में यहां खेले गए वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 240 रन है। यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकते हैं।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

साउथ अफ्रीका (South Africa):

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रासी वैन डर डुसेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एंडिले फेहलुकवायो, मार्को यान्सन, केशव महाराज, ओटनील बार्टमैन, कगिसो रबाडा

पाकिस्तान (Pakistan):

मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, अब्दुल्ला शफीक, सलमान आगा, तय्यब ताहिर, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद

Click Here- South Africa vs Pakistan, 1st ODI Dream11 Prediction 

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- डेविड मिलर

डेविड मिलर पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा था। मिलर ने अब तक 173 वनडे मैचों में 42.06 के औसत, 103.31 की स्ट्राइक रेट से 2593 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- अबरार अहमद

अरबरार अहमद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। गेंदबाज की स्पिन को समझ पाना बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनी हुई है। अबरार अहमद ने अब तक दो वनडे मैचों में पाकिस्तान के लिए 4.59 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए हैं।

SA vs PAK, 1st ODI Today’s Match Prediction: जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो मैच जीतेगी

सिनैरियो  1

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 60-70

पहली पारी का स्कोर (SA)- 250-260

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

सिनैरियो  2

पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर (PAK)- 230-240

पाकिस्तान ने जीत दर्ज की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp