SA vs SL: प्रभात जयसूर्या ने रचा इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले श्रीलंकाई गेंदबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs SL: प्रभात जयसूर्या ने रचा इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले श्रीलंकाई गेंदबाज

प्रभात जयसूर्या ने टेस्ट क्रिकेट में 10वां पांच विकेट हॉल पूरा किया है।

Prabath Jayasuriya. (Photo Source: Sri Lanka Cricket/Twitter)
Prabath Jayasuriya. (Photo Source: Sri Lanka Cricket/Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सेंट जॉर्ज पार्क, Gqeberha में खेला जा रहा है। खेल का चौथा दिन समाप्त हो चुका है और श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 205 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। टीम को अभी भी 143 रनों की दरकार है। इस मुकाबले की दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

प्रभात जयसूर्या ने इस मैच में कुल 6 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि, प्रभात जयसूर्या ने टेस्ट क्रिकेट में 10वां पांच विकेट हॉल पूरा किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले प्रभात जयसूर्या 10वें बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं। श्रीलंका की ओर से दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने 34 बार टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में हासिल किए हैं। वो इस सूची में पहले पायदान पर हैं।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी है, जिन्होंने इस उपलब्धि को 20 बार अपने नाम किया है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन है, जिन्होंने 19 बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लिए हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने 10 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं।

यही नहीं प्रभात जयसूर्या टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 17 टेस्ट में यह उपलब्धि अपने नाम की है।

खेल का अंतिम दिन होने वाला है काफी रोमांचक

मैच की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 328 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में 317 रन बनाए।

खेल का अंतिम दिन काफी रोमांचक होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय महत्वपूर्ण स्थिति पर है। श्रीलंका की ओर से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने अभी तक 39* रन बना लिए हैं, जबकि कुसल मेंडिस भी 39* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?