SA vs SL: दिलशान मदुशंका के आगे Temba Bavuma की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, मात्र 5 गेंद खेल लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs SL: दिलशान मदुशंका के आगे Temba Bavuma की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, मात्र 5 गेंद खेल लौटे पवेलियन

श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में टेम्बा बावुमा मात्र 8 रन बना पाए।

Temba Bavuma Dilshan Madushanka (Photo Source: X/Twitter)
Temba Bavuma Dilshan Madushanka (Photo Source: X/Twitter)

SA vs SL, Temba Bavuma: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम को पावरप्ले के अंदर ही बड़ी सफलता मिल गई है, क्योंकि साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) मात्र 5 गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए हैं।

दिलशान मदुशंका ने Temba Bavuma का किया शिकार

श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी थी। कसुन रजिथा द्वारा डाले गए पहले ओवर में साउथ अफ्रीका ने 5 रन बनाए थे। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टेम्बा बावुमा ने शानदार चौका भी जड़ा था। साउथ अफ्रीका की पारी का दूसरा ओवर श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका डाल रहे थे।

ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया था लेकिन वह विफल हुए और एक रन के लिए भागे और फिर टेम्बा बावुमा स्ट्राइक पर आए। ओवर की दूसरी गेंद पर टेम्बा बावुमा ने कट लगाया और गेंद चौके के लिए चली गई। तीसरी गेंद पर टेम्बा बावुमा कोई रन ले पाने में नाकामयाब रहे।

फिर ओवर की चौथी गेंद पर बावुमा चारों खाने चित हो गए और LBW आउट हो गए। टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने रिव्यू लिया लेकिन बॉल ट्रैकिंग में पता चला कि गेंद स्टंप को हिट कर रही है। वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के लिए टेम्बा बावुमा 5 गेंदों में मात्र 8 रन बना पाए।

यह भी पढ़े- ODI World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर

टेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद क्विंटन डी कॉक और रेस्सी वैन डु डुसेन क्रीज पर डटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक (22 रन) और रेस्सी वैन डु डुसेन (33 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है।

close whatsapp