एक नजर डालिए SA vs USA मुकाबले के टॉप-10 मीम्स पर
दक्षिण अफ्रीका की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके।
अद्यतन - जून 19, 2024 11:58 अपराह्न

आज यानी 19 जून को एंटीगुआ में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, पहले बललेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 194 रन बनाए हैं। टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली।
क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडन मार्करम के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई
क्विंटन डी कॉक ने अमेरिका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। बता दें, दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और रीजा हेंड्रिक्स 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि 16 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडन मार्करम के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। उन्होंने यह साझेदारी मात्र 61 गेंदों में की।
क्विंटन डी कॉक के अलावा कप्तान एडन मार्करम ने 32 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। डेविड मिलर अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 36* रनों की आक्रामक पारी खेली जबकि Tristan Stubbs ने 20* रनों का योगदान दिया।
USA की ओर से हरमीत सिंह ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके जबकि Saurabh Netravalkar ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। टीम की ओर से Andries Gous ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80* रनों की विस्फोटक पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
अमेरिका के साथ सबसे निराशाजनक बात यह थी कि उनकी शुरुआत इस मैच में काफी खराब हुई। टीम ने 11.1 ओवर में अपने पांच विकेट 76 रन पर खो दिए थे। गौस के अलावा हरमीत सिंह ने 38 रनों का योगदान दिया जबकि स्टीवन टेलर ने 24 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके।
Dil chhota mat kar #Pakistan, tu champion team se hara tha 🫨
What a team #USA, they are absolutely terrific in this tournament 🫡#USAvsRSA #T20WorldCup2024 #SAvsUSA pic.twitter.com/KsYxySN7M2
— Sann (@san_x_m) June 19, 2024
USA lost the match but won many ❤️
A well fought struggle against South Africa #SAvsUSA pic.twitter.com/3Jnd5TV0Nl— Ganpat Teli (@gateposts_) June 19, 2024
South Africa won the match against USA . South Africa need one more win for Semi final qualification. After #SAvsUSA 🔥 pic.twitter.com/plsFcMhLdI
— Amit Kumar (@AmitKum47022568) June 19, 2024
Kagiso Rabada haters comeout😆.#SAvsUSA pic.twitter.com/lVVhlkUVM8
— 𝐑𝐂𝐁 𝐋𝐎𝐕𝐄𝐑 (@RCB_LOVER18) June 19, 2024
Kagiso Rabada in that last 2nd over #USAvSA pic.twitter.com/27fFfffEgF
— रचित M 💛 (@rachit1m) June 19, 2024
USA vs South Africa
Americans 😅😆😃#USAvsSA #T20WorldCup #T20IWC #T20WC2024 #USAvSA #SAvsUSA#SAvsUSA #t20USA #T20IWC2024 pic.twitter.com/nUeJxQH1IH
— DKG (@iamdkg1) June 19, 2024
USA’s honeymoon period in the ongoing T20 cricket World Cup ended today with that loss to South Africa.
— 🪬Absurdism 🪢 (@absurdtips) June 19, 2024
Nothing would have happened because they will say south africa already chokers 😭
— shelby 🏏 (@offdutyumpire) June 19, 2024
South Africa are going to lose against USA 😂 😂 😂 they are perennial chokers
— Darlington-Dee Tee (@deetpk) June 19, 2024
Saurabh Naresh Netravalkar supremacy in USA vs South Africa match>>>>>
Real find of this World Cup🗿🔥 pic.twitter.com/IeuDp6DPtW
— Bruce Wayne (@_Bruce__007) June 19, 2024
Hopefully people who kept saying 'Cricket is not competitive, just a few teams play well' have received the answer. 😄 pic.twitter.com/0VJ6LF4mzo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 19, 2024