SA20 2023: काव्या मारन के दीवानों की लिस्ट हुई लंबी, अब विदेशी युवक ने बीच मैच में दिया प्यार का पैगाम

काव्या मारन मीडिया मुगल कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो सन नेटवर्क के संस्थापक हैं।

Advertisement

Kaviya Maran (Image Source: SA20 Twitter Screengrab)

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 19 जनवरी को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए एक मुकाबले में पार्ल रॉयल्स पर पांच विकेट की जीत दर्ज कर जारी SA20 2023 में अपना जीत का सिलसिला जारी रखा।

Advertisement
Advertisement

चूंकि यह दक्षिण अफ्रीका की घेरलू फ्रेंचाइजी टी-20 लीग का पहला सीजन है, इसलिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप की मालकिन काव्या मारन ने भी अपने खिलाड़ियों के जलवे का मैदान से लुफ्त उठाने का फैसला किया। हालांकि, काव्या आईपीएल नीलामी और मैचों के दौरान हर बार ही सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार वह दक्षिण अफ्रीका में SA20 लीग मैच के दौरान मिले शादी के प्रस्ताव को लेकर सुर्खियों में हैं।

दक्षिण अफ्रीका में भी काव्या मारन के चाहने वालो की कमी नहीं हैं

दरअसल, पार्ल रॉयल्स की पारी का आठवां ओवर पूरा होने के बाद, एक प्रशंसक ने कैमरे का ध्यान आकर्षित किया, जो सनराइजर्स ईस्टर्न केप की मालकिन काव्या मारन के लिए शादी के प्रस्ताव के साथ एक प्लेकार्ड पकड़े घास के मैदान में बैठकर 2023 SA20 लीग मैच का आनंद ले रहा था।

उस पोस्टर पर हार्ट इमोजी के साथ लिखा था, “काव्या मारन, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” SA20 ने दक्षिण अफ्रीकी फैन के शादी के प्रस्ताव की एक क्लिप अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यहां देखिए वीडियो

आपको बता दें, काव्या मारन मीडिया मुगल कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो सन नेटवर्क के संस्थापक हैं। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के अलावा, काव्या आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की भी सह-मालिक हैं, और वह कथित तौर पर सन संगीत के साथ-साथ सन टीवी नेटवर्क के सभी एफएम चैनलों के साथ जुड़ी हुई हैं।

वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 2023 की अंकतालिका में प्रिटोरिया कैपिटल के बाद पांच मैचों में से तीन जीत के बाद 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अब सनराइजर्स का अगला मुकाबला जोबर्ग सुपर किंग्स से 21 जनवरी को है, और वे अपना जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे।

Advertisement