SA20 2024: Fabian Allen के साथ बंदूक की नोक पर होटल के बाहर हुई लूटपाट - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 2024: Fabian Allen के साथ बंदूक की नोक पर होटल के बाहर हुई लूटपाट

SA20 लीग में पार्ल राॅयल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं फैबियन एलन

Fabian Allen
Fabian Allen. (Photo Source: Abu Dhabi T10)

SA20 2024: साउथ अफ्रीका की जारी SA20 लीग से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टूर्नामेंट में पार्ल राॅयल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले कैरेबियाई खिलाड़ी फैबियन एलन के साथ जोहान्सबर्ग में टीम होटल के बाहर बंदूक की नोक पर लूटपाट हो गई है। इस घटना के बाद 28 वर्षीय खिलाड़ी भीतर से हिल गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने हथियारों के साथ फैबियन एलन का सामना किया और इस वारदात में खिलाड़ी का फोन, पर्सनल सामान और हैंड बैग छीन लिया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना के दौरान खिलाड़ी शारीरिक रूप से कोई भी चोट नहीं लगी।

तो वहीं इस घटना के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के फैंस काफी चिंतित हैं और टीम के हेड कोच आंद्रे कूले ने उनके साथ संपर्क किया। इस पूरे वाक्या को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीनियर अधिकारी ने क्रिकबज के हवाले से कहा-

हमारे हेड कोच आंद्रे कूले जमैका से ही हैं, वह फैबियन एलन के पास पहुंचे हैं। ओबेद मैकाॅय के जरिए उन्होंने फैबियन से संपर्क किया है। फिलहाल वह ठीक है, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और उनकी टीम पार्ल राॅयल्स अगर कुछ और जानकारी हुई तो वे साझा कर सकते हैं।

हालांकि, इस घटना के बाद अभी तक पार्ल राॅयल्स फ्रेंचाइजी की ओर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। साथ ही इस घटना ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खैर, देखने लायक बात होगी कि इस घटना पर जोहानिसबर्ग का पुलिस प्रशासन किस प्रकार की कार्रवाई कितनी जल्दी करता है।

दूसरी ओर, आपको फैबियन एलन के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो जमैका के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के लिए 20 वनडे और 34 टी20 मैच खेल हैं। हालांकि, अभी तक वह जारी SA20 में अपनी फाॅर्म को नहीं ढूंढ पाए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?