SA20 2024 Prize Money: अवाॅर्ड्स, प्राइज मनी और वो सभी जानकारी जो आपको SA20 के बारे में आपको पता होनी चाहिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 2024 Prize Money: अवाॅर्ड्स, प्राइज मनी और वो सभी जानकारी जो आपको SA20 के बारे में आपको पता होनी चाहिए

10 जनवरी से शुरू हो रहा है SA20 का दूसरा सीजन

Sunrisers Eastern Cape (Image Credit- Twitter X)
Sunrisers Eastern Cape (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) का दूसरा सीजन 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। बता दें कि इस बार फाइनल मैच 10 फरवरी को न्यूलैंड्स केप टाउन में खेला जाएगा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप टूर्नामेंट की गत चैंपियन हैं और वह इस बार अपने खिताब को बचाती हुई नजर आएगी।

तो वहीं बता दें कि इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में कुल छह जगहों पर आयोजित होने जा रहा है। दूसरी सीजन में इस बार क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच देखने के लिए मिलते हुए नजर आए वाले हैं। गौरतलब है कि पहले सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडेन मार्करम को प्लेयर ऑफ द सीजन का अवाॅर्ड मिला था, तो पार्ल राॅयल्स के लिए ओपनिंग करने वाले जोस बटलर को बैटर ऑफ द सीजन के खिताब से नवाजा गया था।

इसके अलावा ईस्टर्न केप के ही रिलौफ वान डर मर्व को बेस्ट बाॅलर ऑफ द सीजन का अवाॅर्ड मिला था, जिसके लिए उन्हें 2 लाख रूपए मिले थे। आइए जानते हैं कि इस बार के टूर्नामेंट विजेता टीम को मिलेगी प्राइज मनी और अन्य अवाॅर्ड्स के विजेता को कितने मिलेगी प्राइज मनी-

SA20 2024 के लिए प्राइज मनी की पूरी लिस्ट

पोजिशन प्राइज (रांड्स) भारतीय रुपए में प्राइज मनी (INR)
1st R34 million INR 15.13 crore
2nd R16.25 million INR 7.23 crore
3rd R8.9 million INR 3.96 crore
4th R7.85 million INR 3.47 crore
5th R2.5 million INR 1.1 crore
6th R2.0 million INR 89 lakh
प्लेयर ऑफ द सीजन R350,000 INR 15.57 lakh
बैटर ऑफ द सीजन R200,000 INR 8.9 lakh
बाॅलर ऑफ द सीजन R200,000 INR 8.9 lakh
राइजिंग स्टार R100,000 INR 4.45 lakh

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2023-24: बल्ले से फेल हुए स्टार किड Arjun Tendulkar, त्रिपुरा ने गोवा को 135 रनों पर किया ऑलआउट

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए