SA20 2024 Prize Money: सनराइजर्स ईस्टर्न केप पर हुई पैसों की बारिश, डरबन सुपर जायंट्स को भी मिले करोड़ों रुपये
SA20 2024 का फाइनल Durban Super Giants और Sunrisers Eastern Cape के बीच खेला गया।
अद्यतन - Feb 11, 2024 9:35 am

साउथ अफ्रीका टी20 लीग का फाइनल मैच आज सनराइजर्स ईस्टर्न केप और डर्बन सुपर जायंट्स के बीच न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच को सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने 89 रनों से अपने नाम किया और लगातार दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया।
SA20 2024 Winner Prize Money
साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में कुल प्राइज मनी 70 मिलियन रैंड (Rand is The South Africa Currency) है, जो भारतीय रुपये में करीब 31 करोड़ रूपये हैं। चूंकि सनराइजर्स की टीम ने इस सीजन खिताब जीता तो उन्हें 70 मिलियन रैंड मिले।
SA20 Winner 2024 Prize Money: साउथ अफ्रीका टी-20 लीग की विजेता टीम को 34 मिलियन रैंड इनामी राशि के रूप में मिलेंगे, जो भारतीय मुद्रा में करीब 15 करोड़ रूपये हैं।
SA20 2024 Runner-Up: साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के फाइनल में हारने वाली टीम, यानी रनरअप टीम को 16.25 मिलियन रैंड मिलेंगे, ये भारतीय मुद्रा में करीब 7.2 करोड़ रूपये हैं।
अन्य टीमों को मिलने वाली इनामी राशि: भारतीय मुद्रा में तीसरे नंबर की टीम को 3.9 करोड़ और चौथे स्थान वाली टीम को 3.5 करोड़ रूपये इनामी राशि के रूप में मिलेंगे। 1.1 करोड़ रूपये पांचवे और 88 लाख रूपये छठे स्थान वाली टीम को मिलेंगे।
पोजीशन | प्राइज (Rands) | प्राइज (INR Approx) |
पहला | R34 million | INR 15.13 crore |
दूसरा | R16.25 million | INR 7.23 crore |
तीसरा | R8.9 million | INR 3.96 crore |
चौथा | R7.85 million | INR 3.47 crore |
पांचवां | R2.5 million | INR 1.1 crore |
छठा | R2.0 million | INR 89 lakh |
प्लेयर ऑफ द सीजन | R350,000 | INR 15.57 lakh |
बैटर ऑफ द सीजन | R200,000 | INR 8.9 lakh |
बॉलर ऑफ द सीजन | R200,000 | INR 8.9 lakh |
राइजिंग स्टार | R100,000 | INR 4.45 lakh |
फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), टॉम एबेल, ओटनील बार्टमैन, टेम्बा बावुमा, लियाम डावसन, सारेल एर्वी, आया गकामाने, साइमन हार्मर, जॉर्डन हरमन, मार्को जानसन, सिसंडा मगाला, डेविड मालन, क्रेग ओवरटन, एडम रॉसिंगटन, कालेब सेलेका, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स, बेयर्स स्वानपोएल, डैनियल वॉरॉल।
डरबन सुपर जाइंट्स: केशव महाराज (कप्तान), नूर अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जूनियर डाला, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, हेनरिक क्लासेन, काइल मेयर्स, वियान मुल्डर, नवीन-उल-हक मुरीद, ब्राइस पार्सन्स, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, ड्वेन प्रीटोरियस, भानुका राजपक्षे, जॉन-जॉन स्मट्स, जेसन स्मिथ, प्रेनेलन सुब्रायन, रीस टॉपले।