SA20: ऑक्शन समाप्त, अब जाने डरबन सुपर जायंट्स ने किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20: ऑक्शन समाप्त, अब जाने डरबन सुपर जायंट्स ने किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया शामिल

डरबन सुपर जायंट्स (DSG) ने दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को अपनी टीम में शामिल किया।

durban super giants (source-twitter)
durban super giants (source-twitter)

RPSG स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली डरबन सुपर जायंट्स (DSG) ने SA20 ऑक्शन में तमाम बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। यह सभी खिलाड़ी काफी शानदार हैं और अपने दिन में मुकाबले को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखते हैं।

डरबन सुपर जायंट्स (DSG) ने 19 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने क्लासेन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 4.5 मिलियन रैंड के भारी रकम को खर्च किया। DSG पहले से ही काफी मजबूत टीम थी लेकिन अब क्लासेन के जुड़ने से इस टीम को हराना काफी मुश्किल हो गया है।

हेनरिक क्लासेन से होगी काफी उम्मीदें

हेनरिक क्लासेन का टी-20 रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 36 मुकाबलों में 147.61 के स्ट्राइक रेट से 651 रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 129 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 136.50 के स्ट्राइक रेट से 2453 रन बनाए हैं।

टीम का दूसरा सबसे बड़ा दांव ड्वेन प्रिटोरियस के ऊपर लगा। प्रिटोरियस दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडरों की सूची में आते हैं। वो सिर्फ अपनी गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

फ्रेंचाइजी ने वियान मुल्डर को 1.9 मिलियन रैंड में खरीदा। मुल्डर भी प्रिटोरियस की तरह महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में साइमन हार्मर भी टीम का हिस्सा बने हैं।

बता दें, साइमन हार्मर का कोलपक सौदा खत्म हो गया है। उन्होंने यह कोलपक सौदा इसलिए किया था ताकि उन्हें तीनों ही प्रारूपों में खेलने की मंजूरी मिल जाए। उनके अलावा केशव महाराज, काइल एबॉट और जूनियर डाला को भी टीम ने खरीदा है। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर, काइल मेयर्स और जॉनसन चार्ल्स भी डरबन की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

ये रही डरबन सुपर जायंट्स की पूरी टीम:

क्विंटन डी कॉक, प्रेनेलन सुब्रेयन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टॉप्ले, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्रिस्टियान जोंकर, वियान मुलडर, साइमन हार्मर।

close whatsapp