SA20 ऑक्शन के बाद सनराइजर्स ईस्टर्न केप के अपडेटेड स्क्वॉड पर डालिए एक नजर
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने ड्राफ्ट प्रक्रिया के दौरान एडेन मार्कराम और ओटनील बार्टमैन को साइन किया था।
अद्यतन - Sep 20, 2022 3:54 pm

दक्षिण अफ्रीका की नई फ्रेंचाइजी लीग SA20 की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप टूर्नामेंट के पहले संस्करण के लिए 19 सितंबर को आयोजित नीलामी में एक संतुलित टीम बनाने में कामयाब रही। आपको बता दें, प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 की पहली नीलामी में 28.05 मिलियन रुपये के पर्स के साथ सबसे अधिक पैसो के साथ प्रवेश करने वाली दो फ्रेंचाइजियां थी।
SA20 की पहली नीलामी में सबसे अधिक पैसो के साथ प्रवेश करने से नीलामी में उपलब्ध कुछ प्रमुख नामों के लिए बोली लगाना सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए आसान रहा। उनकी बोली का मुख्य आकर्षण दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर ट्रिस्टन स्टब्स रहे, जिसके लिए फ्रेंचाइजी को एमआई केप टाउन के साथ काफी संघर्ष करना पड़ा।
ट्रिस्टन स्टब्स SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप का प्रतिनिधित्व करेंगे
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने ट्रिस्टन स्टब्स को पाने के लिए नीलामी में 9.2 मिलियन रैंड खर्च किए, जिसके साथ ही वह SA20 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। वे मार्को जेनसेन के रूप में एक और दक्षिण अफ्रीकी युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रहे, जिसके लिए उन्हें 6.10 मिलियन रैंड खर्च करने पड़े।
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने नीलामी में एक और दिलचस्प खिलाड़ी पर 5.4 मिलियन रैंड खर्च कर अपनी टीम में जगह दी और उस प्रतिभाशाली खिलाड़ी का नाम सिसांडा मगला है, जो दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी-20 क्रिकेट में अपनी घातक गेंदबाजी के लिए चर्चा में है। सिसांडा मगला बल्ले के साथ भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।
इंग्लैंड के टॉम एबेल SA20 की नीलामी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की आखिरी खरीद थे। उन्होंने टॉम एबेल को उसके 8,50,000 रैंड के बेस प्राइस पर खरीदा है। आपको बता दें, सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले ही ड्राफ्ट प्रक्रिया के दौरान एडेन मार्कराम और ओटनील बार्टमैन को साइन कर लिया था।
SA20 के पहले सीजन के लिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप की पूरी टीम इस प्रकार है –
एडेन मार्कराम, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जॉन-जॉन स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, मार्केस एकरमैन, जेम्स फुलर, ब्रायडन कारसे, सरेल इरवी, आया गकामाने, टॉम एबेल।