SA20: ऑक्शन समाप्त, यह रहे वो 5 खिलाड़ी जिन पर फ्रेंचाइजी मालिकों ने लगाई सबसे बड़ी बोली - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20: ऑक्शन समाप्त, यह रहे वो 5 खिलाड़ी जिन पर फ्रेंचाइजी मालिकों ने लगाई सबसे बड़ी बोली

ट्रिस्टन स्टब्स के लिए इस ऑक्शन में एमआई कैपटाउन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी थी लेकिन अंत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्टब्स को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।

1- ट्रिस्टन स्टब्स – R9.2m (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)

tristan stubbs (pic source-twitter)
tristan stubbs (pic source-twitter)

SA20 के पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं ट्रिस्टन स्टब्स। दक्षिण अफ्रीका के इस युवा बल्लेबाज का प्रदर्शन इस साल काफी शानदार रहा है। पहले IPL में मुंबई इंडियंस और फिर द हंड्रेड में मेनचेस्टर ओरिजिनल्स की ओर से स्टब्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया।

ट्रिस्टन स्टब्स के लिए इस ऑक्शन में एमआई कैपटाउन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी थी लेकिन अंत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्टब्स को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। उन्होंने इस युवा दक्षिण अफ्रीकाई बल्लेबाज को भारतीय मूल के हिसाब से लगभग 4.13 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

स्टब्स ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 6 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.67 के औसत और 216.36 के स्ट्राइक रेट से 119 रन बनाए हैं।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp