IND vs NZ: रैंक टर्नर पिच पर ऐसा लग रहा था कि ऋषभ पंत साधारण विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं: सबा करीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: रैंक टर्नर पिच पर ऐसा लग रहा था कि ऋषभ पंत साधारण विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं: सबा करीम

ऋषभ पंत ने मुंबई टेस्ट की टीम इंडिया की पहली पारी में 59 गेंदों में 60 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 64 रनों की पारी खेली।

Rishabh Pant
Rishabh Pant (Photo by Abhishek Chinnappa/Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने मुंबई में खेले गए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की दोनों पारी में बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की है। सबा करीम के मुताबिक ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी की और रैंक टर्नर को भी उन्होंने साधारण पिच बना दी।

बता दें कि, ऋषभ पंत ने मुंबई टेस्ट की टीम इंडिया की पहली पारी में 59 गेंदों में 60 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 64 रनों की पारी खेली। इन दोनों ही पारी में ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। हालांकि ऋषभ पंत अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 25 रनों से अपने नाम किया।

कलर्स सिनेप्लेक्स में बातचीत के दौरान सबा करीम ने कहा कि, ‘ऋषभ पंत ने दोनों पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी की। हम लोग चाहे जितनी भी उनकी तारीफ करें शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं। ऐसी पिच पर ऋषभ पंत आगे बढ़कर शॉट्स खेल रहे थे। भारतीय परिस्थिति और भारतीय विकेट पर हमेशा बहुत ही कम देखते हैं।

ऐसा लग रहा था कि ग्लेन फिलिप्स और एजाज पटेल जिस लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं उसको ऋषभ पंत ने पूरी तरह से मिटा दिया है। इस पूरे टेस्ट मैच में सिर्फ उन्होंने ही ऐसा किया। रैंक टर्नर पिच पर ऐसा लग रहा था कि ऋषभ पंत साधारण विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।’

पूर्व खिलाड़ी ने की ऋषभ पंत की जमकर प्रशंसा

सबा करीम ने आगे कहा कि, ‘पहली पारी में भी हमने ऐसा ही देखा था और दूसरी पारी में भी ऐसा ही देखने को मिला। अगर आप आने वाली चुनौती को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं तो चीजें और भी आसान हो जाती हैं। पार्थिव पटेल ने कहा था कि ऋषभ पंत गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाल देते हैं जिसकी वजह से उन्हें आसान गेंद खेलने को मिलती है। यह बोलना बहुत ही आसान है लेकिन ऐसा करना बहुत ही मुश्किल है।

ऋषभ पंत हमेशा ही आत्मविश्वास से भरे रहते हैं। चाहे पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो लेकिन ऋषभ पंत को हमेशा ही जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है। वो सच में स्पेशल खिलाड़ी है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?