एशिया कप से पहले Sachin Tendulkar को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव आयोग ने बनाया नेशनल आइकॉन
क्रिकेट की दुनिया में भगवान के नाम से प्रसिद्ध हैं सचिन तेंदुलकर
अद्यतन - अगस्त 22, 2023 7:29 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को एशिया कप से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि भारत में होने वाले आगामी चुनावों के लिए आयोग ने सचिन को नेशनल आइकॉन बनाया है।
गौरतलब है कि सचिन और चुनाव आयोग के बीच तीन साल का एमओयू ( memorandum of understanding) साइन हुआ है, जिसके तहत सचिन आगामी तीन साल तक भारत में होने वाले चुनावों के दौरान मतदाताओं में वोटिंग के लिए जागरूकता फैलाते हुए नजर आएंगे।
साथ ही बता दें कि सचिन तेंदुलकर का भारत में प्रभाव बहुत अधिक है। बड़े महानगरों से लेकर छोटे-छोटे गांव में भी सचिन के नाम से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में अगर सचिन तेंदुलकर को चुनाव जागरूकता के लिए नेशनल आइकाॅन बनाया गया है, तो वह ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रभावित कर सकते हैं।
Sachin Tendulkar को लेकर चुनाव आयोग ने जारी किया बयान
बता दें कि चुनाव आयोग ने जारी एक बयान में कहा- यह सहयोग आगामी चुनावों, विशेष रूप से आम चुनावों (लोकसभा), 2024 में मतदाताओं की वोट भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं के बीच तेंदुलकर के खास प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बता दें कि चुनाव में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने और चुनाव में आम लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग मशहूर लोगों को अपना आइकॉन बनाता है। गौरतलब है कि सचिन से पहले चुनाव आयोग क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और महेंद्र सिंह धोनी (2019 आम चुनाव) को भी नेशनल आइकॉन बना चुका है।
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 के शुरू होने से पहले अपने बल्लेबाजी को Joe Root ने बताया Mario Cart Game की दौड़