जब खुद क्रिकेट के भगवान ने अफगानिस्तान टीम को बताया, ऑस्ट्रेलिया को हराने का प्लान
आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेल रही है अफगानिस्तान टीम।
अद्यतन - Nov 7, 2023 1:48 pm

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान टीम ने अपने प्रदर्शन से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है, जहां ये टीम एक के बाद एक जीत अपने नाम करती गई। जिसके बाद टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें कायम है, जो इस देश के हर फैन के लिए गर्व की बात है। इस बीच टीम के अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें आई हैं, जो आपको भी काफी पसंद आएंगी।
अफगानिस्तान टीम का कैसा रहा वर्ल्ड कप 2023 में सफर?
दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम का वर्ल्ड कप 2023 में दमदार सफर रहा है, जहां अभी तक इस टीम ने 7 मैच खेले हैं। जिसमें से अफगान टीम को 3 में हार का सामना करना पड़ा है, तो 4 मुकाबलों में टीम ने जीत की कहानी लिखी है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को मात दी है। तो टीम इंडिया, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है इस बार वर्ल्ड कप में। वहीं आज अफगान टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है, जहां अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और सेमीफाइनल के लिहाज से ये मैच काफी अहम रहने वाला है।
जब मास्टर-ब्लास्टर पहुंचे अफगानिस्तान टीम के अभ्यास सत्र में
*आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेल रही है अफगानिस्तान टीम।
*इस बीच अफगान टीम के अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें और वीडियो आए सामने।
*अहम मैच से पहले Sachin Tendulkar पहुंचे थे टीम के अभ्यास सत्र में।
*इस दौरान मास्टर-ब्लास्टर ने सभी खिलाड़ियों को दिए खास टिप्स।
अफगानिस्तान टीम के अभ्यास सत्र से सचिन तेंदुलकर का वीडियो
कुछ तस्वीरें भी आई हैं सामने
आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमें कुछ इस प्रकार है
ऑस्ट्रेलिया
ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
अफगानिस्तान
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकरम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक।