IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में किए अपने 500 विकेट पूरे, सचिन तेंदुलकर ने दी अनुभवी स्पिनर को ढेर सारी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में किए अपने 500 विकेट पूरे, सचिन तेंदुलकर ने दी अनुभवी स्पिनर को ढेर सारी शुभकामनाएं

500 टेस्ट विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं।

Ravi Ashwin and Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)
Ravi Ashwin and Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए।

इस मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन को सिर्फ एक ही विकेट और लेना था इस उपलब्धि को अपने नाम करने के लिए और उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज Zak Crawley को अपना शिकार बनाया। बता दें, 500 टेस्ट विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 98 टेस्ट मैच में 25,714 गेंदों में यह बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है।

इस कारनामा को हासिल करने वाले रविचंद्रन अश्विन 9वें गेंदबाज है। भारत के वो दूसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। रविचंद्रन अश्विन के अलावा भारत की ओर से सिर्फ अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की है। अनिल कुंबले ने टेस्ट में 619 विकेट झटके हैं।

रविचंद्रन अश्विन की इसी उपलब्धि को लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अनुभवी स्पिनर को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘रविचंद्रन अश्विन मिलियन गेंदबाजों में से एक है और वही इसके विजेता है।’

यह रहा सचिन तेंदुलकर का ट्वीट:

सचिन तेंदुलकर ने रविचंद्रन अश्विन को इस शानदार उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई क्रिकेटर्स ने और भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रविचंद्रन अश्विन को इस चीज के लिए शुभकामनाएं दी।

फिलहाल दोनों ही टीमें खेल के दूसरे दिन के खत्म होने तक काफी अच्छी स्थिति में। दोनों ही टीमों के लिए खेल का तीसरा दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। देखना यह है कि कौन किस पर हावी होता है? फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?