'शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई' David Warner के टेस्ट करियर को लेकर बोले Sachin Tendulkar - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई’ David Warner के टेस्ट करियर को लेकर बोले Sachin Tendulkar

टेस्ट क्रिकेट के साथ वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं वाॅर्नर

David Warner and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter)
David Warner and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर ने आज 6 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में तीसरे टेस्ट के बाद, रेड बाॅल क्रिकेट के साथ वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। दूसरी ओर, वाॅर्नर अब खुद का ध्यान अधिक से अधिक टी20 क्रिकेट खेलने पर लगाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला इतनी जल्दी लिया।

क्योंकि क्रिकेट जगत के साथ कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि वाॅर्नर अभी भी 4-5 साल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं। खैर, ये फैसला वाॅर्नर का खुद का फैसला है, तो उन्होंने कुछ सोच-समझकर ही लिया होगा। दूसरी ओर, डेविड वाॅर्नर के रिटायरमेंट पर क्रिकेट जगत उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हुआ नजर आाया है।

तो वहीं इस अब इस लिस्ट में नया नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का जुड़ गया है। सचिन ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्रिकेटर को शुभकामनाएं दी है।

सचिन ने वाॅर्नर को दी शुभकामनाएं

बता दें कि डेविड वाॅर्नर के रिटायरमेंट को लेकर सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है जिसमें उन्होंने लिखा- विस्फोटक बल्लेबाज बनने से लेकर एक लचीला टेस्ट खिलाड़ी बनने तक, डेविड वाॅर्नर की यात्रा अनुकूलनशीलता और धैर्य का उदाहरण देती है।

खेल में उनका परिवर्तन और विकास उल्लेखनीय रहा है, उन्होंने पारी को गति देने की कला में महारत हासिल करते हुए आक्रामक इरादे का प्रदर्शन किया है। शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई डेविड! आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं।

देखें सचिन की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

ये भी पढ़ें- रणजी ट्राॅफी में 12 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या अपनी असल उम्र छिपा रहे हैं? देखें वायरल वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?