देखिये वीडियो: IPL 2022 मेगा ऑक्शन के बाद सचिन तेंदुलकर ने किया बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ा खुलासा
सचिन तेंदुलकर अर्जुन को क्रिकेट से प्यार करने की आजादी देना चाहते हैं।
अद्यतन - Feb 17, 2022 6:27 pm

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया है कि उन्होंने अभी तक अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मैदान में खेलते हुए नहीं देखा है, और साथ ही इसके पीछे के का कारण भी बताया हैं।
बता दें, 22-वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। युवा खिलाड़ी कई घरेलू टूर्नामेंट में खेल चुके हैं, और फिलहाल इंडिया प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा हैं। सिर्फ इतना ही नहीं युवा ऑलराउंडर को उनके प्रदर्शन के लिए काफी तारीफे भी मिली है, लेकिन उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने अभी तक अपने बेटे को खेलते हुए नहीं देखा है।
हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने एक यूट्यूब चैनल पर ग्राहम बेनसिंगर से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने अब तक अर्जुन तेंदुलकर को खेलते हुए नहीं देखा हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि उनका बेटा खुलकर खेलें और उसके ऊपर इस बात का कोई दबाव ना हो कि उनके पिता यह मैच देख रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर अर्जुन को क्रिकेट से प्यार करने की आजादी देना चाहते हैं
लेकिन मजेदार बात यह हैं कि महान बल्लेबाज ने अपने बेटे को बिना बताए चोरी-चुपके उसके कई मैच देखे हैं। मास्टर ब्लास्टर का मानना हैं जब माता-पिता अपने बच्चों को खेलते हुए देखते हैं तो वह दबाव में आ जाते हैं, इसी कारण वह अर्जुन तेंदुलकर के मैच देखने के लिए नहीं जाते हैं।
भारत के पूर्व कप्तान ने कहा वह चाहते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर के लिए क्रिकेट से प्यार करने की स्वतंत्रता हो, वह जो चाहता है उस पर उसे ध्यान केंद्रित करने के लिए आजादी मिले, इसलिए वह अपने बेटे का खेल देखने नहीं जाते है। उन्होंने आगे कहा अर्जुन को अपने खेल पर फोकस करना है।
सचिन तेंदुलकर ने आगे बताया वह भी पसंद नहीं करते थे कि उसे कोई खेलता हुआ देखे। उन्होंने आगे बताया जब वह अर्जुन तेंदुलकर के मैच देखने के लिए जाते हैं, तो अपने आप को कहीं छुपा लेते हैं ताकि उनके बेटे को पता न चल पाए की वह मैच देखने आए हैं। यहां तक कि उसके कोच और आसपास के बाकी लोगों को भी पता नहीं लगता है कि वह वहां मौजूद हैं।
बता दें, MI ने अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में संपन्न हुई IPL 2022 मेगा नीलामी में 30 लाख रुपए में खरीदा है और उम्मीद है इस बार उन्हें इस बात IPL में खेलने का मौका मिले।
यहां देखे वीडियो –