James Anderson and Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने जेम्स एंडरसन के लिए फेयरवेल पोस्ट में ऐसा क्या लिख दिया, जो मिनटों में हो गया वायरल

एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 704 विकेट के साथ अपने करियर को समाप्त किया

James Anderson and Sachin Tendulkar
James Anderson and Sachin Tendulkar

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया। इस जीत के साथ जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से यादगार विदाई ली है। इस मैच में एंडरसन ने कुल चार विकेट अपने नाम किए और टेस्ट क्रिकेट में 704 विकेट के साथ अपने करियर को समाप्त किया। वहीं क्रिकेट जगत ने भी इस दिग्गज गेंदबाज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मैच खत्म होने के कुछ ही देर बाद सचिन तेंदुलकर ने एंडरसन के लिए एक खास पोस्ट किया, जिस पर देखते ही देखते फैन्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं आ गई। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, “हे जिमी! आपने 22 साल के उस अविश्वसनीय स्पैल से प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। जब आप अलविदा कह रहे हों तो यह एक छोटी सी विश है।”

उन्होंने आगे लिखा, “आपको गेंदबाजी करते हुए देखना खुशी की बात है – उस एक्शन, गति, सटीकता, स्विंग और फिटनेस के साथ। आपने अपने खेल से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और ख़ुशी के साथ एक शानदार जीवन की कामना करता हूं। क्योंकि आप अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय – परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए नए सफर पर निकल रहे हैं।”

ये रहा सचिन तेंदुलकर का पोस्ट

तीसरे दिन इंग्लिश खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान जेम्स एंडरसन कई मौकों पर काफी भावुक नजर आए। वहीं गेम के तीसरे दिन खेल शुरू होने से पहले इंग्लिश खिलाड़ियों ने जेम्स एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उन्हें विदाई दी।

आपको बता दें कि 41 साल के एंडरसन ने अपने 22 साल के करियर में 188 टेस्ट. 194 वनडे और 19T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 704 विकेट, 269 विकेट और 18 विकेट हासिल किए। इंटरनेशनल क्रिकेट में जेम्स ने 1627 रन भी बनाए हैं, जिसमें टेस्ट में एंडरसन के नाम एक अर्धशतक है।

close whatsapp