'आप इस खेल के चैंपियन रहे हैं' रोहित-विराट के T20I रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन तेंदुलकर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आप इस खेल के चैंपियन रहे हैं’ रोहित-विराट के T20I रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन तेंदुलकर

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेला गया। बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत हासिल कर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है।

दूसरी ओर, टीम इंडिया द्वारा टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को विराम देने का फैसला किया है। तो वहीं अब दोनों दिग्गज क्रिकेटरों के शानदार टी20 क्रिकेट करियर पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

रोहित और विराट के टी20 रिटायरमेंट पर सचिन ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप को नाम करने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने रिटायमेंट की घोषणा के बाद, सचिन तेंदुलकर ने आज अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा-

एक होनहार युवा से विश्व कप विजेता कप्तान बनने तक के आपके विकास को, मैंने करीब से देखा है। आपकी अटूट प्रतिबद्धता और असाधारण प्रतिभा ने देश को बहुत गौरव दिलाया है। टी20 वर्ल्ड कप जिताना आपके शानदार करियर का आदर्श उदाहरण है। शाबाश, रोहित।

विराट को लेकर सचिन ने लिखा- आप इस खेल के सच्चे चैंपियन रहे हैं। हो सकता है कि आपको पहले टूर्नामेंट में कठिन समय का सामना करना पड़ा हो, लेकिन आपने कल रात साबित कर दिया कि आप वास्तव में जेंटलमैन गेम के महान खिलाड़ियों में से एक क्यों हैं। 6 वर्ल्ड कप में खेलना और आखिरी में जीत हासिल करना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं अच्छी तरह से जानता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप खेल के लंबे फाॅर्मेट में भारत के लिए मैच जीतते रहेंगे।

देखें सचिन तेंदुलकर की ये सोशल मीडिया पोस्ट

close whatsapp