टेस्ट क्रिकेट को मजाक बना दिया है अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने, वेंकटेश प्रसाद ने जमकर लगाई सबकी क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट क्रिकेट को मजाक बना दिया है अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने, वेंकटेश प्रसाद ने जमकर लगाई सबकी क्लास

वेंकटेश प्रसाद के मुताबिक फ्रेंचाइजी क्रिकेट ने टेस्ट क्रिकेट को पछाड़ दिया है और इसे देखकर उन्हें बहुत ही बुरा लग रहा है।

Venkatesh Prasad
Venkatesh Prasad (Photo Source: Twitter)

पिछले कुछ समय में फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट काफी तेजी से ऊपर आया है। तमाम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलना चाहते हैं और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं। ऐसे भी कई खिलाड़ी है जिन्होंने अपना केंद्रीय अनुबंध राष्ट्रीय टीम की ओर से खत्म कर दिया है और अब उनका फोकस सिर्फ फ्रेंचाइजी लीग्स टूर्नामेंट में ही रहता है।

तमाम पूर्व खिलाड़ियों को यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है कि स्टार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टीम की ओर से ना खेलते हुए फ्रेंचाइजी लीग्स क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। अब इसी को लेकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने अपना पक्ष रखा है।

वेंकटेश प्रसाद के मुताबिक फ्रेंचाइजी क्रिकेट ने टेस्ट क्रिकेट को पछाड़ दिया है और इसे देखकर उन्हें बहुत ही बुरा लग रहा है। बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है जिसमें सात अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीनियर खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाली SA20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

‘X’ पर एक यूजर ने वेंकटेश प्रसाद से सवाल पूछा कि, ‘आप इस पर क्या कहना चाहेंगे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी थर्ड ग्रेड टीम भेजी है? क्या टेस्ट Luxury बन चुका है?’

वेंकटेश प्रसाद ने दिया शानदार जवाब

इस पर वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि, ‘यह बहुत ही खराब बात है। महत्वता में फ्रेंचाइजी क्रिकेट ने टेस्ट क्रिकेट को पछाड़ दिया है। उम्मीद करता हूं कि ऐसा आगे ना हो।’

दक्षिण अफ्रीका इस समय भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है और उन्हें इसके बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 4 फरवरी से शुरू हो रहा है जबकि दूसरा 13 फरवरी से खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए यह रही दक्षिण अफ्रीका टीम:

नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रुआन डी स्वार्ड, क्लाइड फोर्टुइन (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआने ओलिवियर, डेन पेटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पीट, डेन पीट, रेनार्ड वान टोंडर, शॉन वॉन बर्ग, खाया जोंडो।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?