मुजीब उर रहमान के सामने सदीरा समरविक्रमा दिखे बेबस, नहीं खेल पाए बड़ी पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुजीब उर रहमान के सामने सदीरा समरविक्रमा दिखे बेबस, नहीं खेल पाए बड़ी पारी

सदीरा समरविक्रमा इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 40 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 36 रन ही बना पाए।

AFG vs SL (Pic Source-Twitter)
AFG vs SL (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अगर दोनों टीमों को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

इस मैच में श्रीलंका ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन इस समय टीम काफी खराब स्थिति में है। श्रीलंका की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने वाले सदीरा समरविक्रमा इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 40 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 36 रन ही बना पाए। उनका विकेट मुजीब उर रहमान ने झटका।

मुजीब उर रहमान ने मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। सदीरा समरविक्रमा का विकेट 30वें ओवर में गिरा। मुजीब उर रहमान की गेंद को सदीरा समरविक्रमा सही तरीके से पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके पैड पर जा लगी।

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने इसकी अपील की इसके बाद फील्ड अंपायर ने उन्हें तुरंत आउट दे दिया। सदीरा समरविक्रमा ने रिव्यू मांगा। रिव्यू में देखा गया कि श्रीलंकाई खिलाड़ी आउट है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने शुरुआत काफी अच्छी की है। बता दें, श्रीलंका ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में पांच मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में टीम ने हार का सामना किया है। अफगानिस्तान की बात की जाए तो उन्होंने भी इतने ही मुकाबलों में दो में जीत और तीन में हार झेली है।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में श्रीलंका पांचवें स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान सातवें पायदान पर। जो भी टीम इस मैच में हार जाएगी वो लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। दोनों ही टीम में इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?