Sai Sudharsan के परिवार को नहीं थी उनके वनडे डेब्यू की खबर, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
Sai Sudharsan ने कहा की टीम इंडिया से डेब्यू करना खूबसूरत एहसास है।
अद्यतन - Dec 18, 2023 3:57 pm

टीम इंडिया ने कल अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच जीता था, वहीं ये वनडे Sai Sudharsan का भारतीय टीम से डेब्यू मैच था। केएल राहुल से डेब्यू कैप लेने के बाद, ये बल्लेबाज काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा था। वहीं अब Sai ने अपने डेब्यू को लेकर कई खुलासे किए हैं और शानदार पारी पर भी बात की है।
Sai Sudharsan लगातार दिखा रहे थे अपने बल्ले का जोर
जी हां, Sai Sudharsan ने टीम इंडिया में एंट्री लेने से पहले घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनको नीली जर्सी पहनकर डेब्यू करने का मौका मिला है। Sai ने IPL में इस साल गुजरात से खेलते हुए फाइनल में CSK के खिलाफ 96 रनों की पारी खेली थी, तो Tamil Nadu से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए इस खिलाड़ी के नाम कई रिकॉर्ड हैं और इमर्जिंग एशिया कप में भी ये खिलाड़ी सुपर हिट साबित हुआ था अपने बल्ले से।
डेब्यू को लेकर अपने ही परिवार से झूठ बोला Sai Sudharsan ने
*Sai Sudharsan ने कहा की टीम इंडिया से डेब्यू करना खूबसूरत एहसास है।
*अफ्रीका में पहले इंडिया A से खेला हूं तो पिच का मिजाज पता था- साई।
*नाबाद 55 रन बनाने वाले Sai ने कहा की ये पिच इतना आसान नहीं था।
*परिवार को डेब्यू के बारे में नहीं बता सकते हैं, लेकिन मैंने Hint दिए थे- साई।
Sai Sudharsan का पूरा इंटरव्यू आया टीम के सोशल मीडिया पर
केएल राहुल ने दी थी बल्लेबाज को डेब्यू कैप
पूरी तरह फ्लॉप थी साउथ अफ्रीका की टीम
पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका पूरी तरह फेल नजर आई, जहां टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप ने 5 और आवेश ने 4 विकेट अपने नाम किए। ऐसे में अफ्रीका टीम सिर्फ 116 रन ही बना पाई, वहीं टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में साई और श्रेयस ने अर्धशतक लगाकर टीम की जीत को आसान कर दिया। अब दूसरा वनडे मैच 19 तारीख को होगा और आखिरी मैच 21 तारीख को होगा।