वायरल बूमरैंग! साक्षी ने इस बार धोनी के साथ सारी हदें पार कर दी

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया एक मजेदार बूमरैंग।

Advertisement

Dhoni And Sakshi (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की पत्नी यानी की साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, भले ही माही कुछ पोस्ट नहीं करते लेकिन साक्षी कुछ भी साझा करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। लेकिन इस बार साक्षी ने तो कुछ पोस्ट नहीं किया है, लेकिन उसके बावजूद उनका और धोनी का एक बूमरैंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माही और उनकी हमसफर का अलग अंदाज नजर आ रहा है।

Advertisement
Advertisement

साक्षी ने धोनी के साथ जयपुर में ये क्या कर डाला?

कैप्टन कूल यानी हम सभी के माही इस वक्त गुलाबी नगरी जयपुर में हैं, जहां वो अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आए हैं। सबसे पहले धोनी के जयपुर पहुंचने का वीडियो वायरल हो रहा था, जहां इस वीडियो में साक्षी भीड़ के कारण परेशान दिखी थी और लोगों को दूर होने को बोल रही थी। साथ ही धोनी और साक्षी ते साथ उनकी बेटी जीवा भी आई है।

*साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया एक मजेदार बूमरैंग।
*इस बूमरैंग में धोनी और उनकी एक दोस्त आ रही हैं नजर।
*साथ ही साक्षी इस बूमरैंग में धोनी पर नोट उड़ाने का कर रही है इशारा।
*वहीं माही ने कोरोना नियमों का कर रहे हैं पालन, पहन रखा है मास्क।

ये है इंस्टाग्राम का वो वायरल बूमरैंग

साक्षी देती रहती हैं अपडेट

धोनी एक तरह से सोशल मीडिया से दूर हो चुके हैं और वो ना के बराबर ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। लेकिन साक्षी अपने हर अकाउंट पर एक्टिव हैं और वो माही के फैन्स को अपडेट देती रहती है। माही की पत्नी की ज्यादातर पोस्ट में धोनी की तस्वीरें होती है, जिससे माही के फैन्स को उनकी खबर रहती है। दूसरी साल 2022 के लिए चेन्नई की टीम ने धोनी को रिटेन कर लिया है और वो अगले साल भी आपको CSK की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement