साक्षी सिंह धोनी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को दीं शादी की शुभकामनाएं, जाने क्या कहा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

साक्षी सिंह धोनी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को दीं शादी की शुभकामनाएं, जाने क्या कहा?

इंस्टाग्राम के माध्यम से साक्षी ने दी अनंत-राधिका को शुभकामनाएं

Sakshi singh dhoni (Image Credit- Twitter X)
Sakshi singh dhoni (Image Credit- Twitter X)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी की पत्नी, साक्षी धोनी शुभकामनाएं देती हुई नजर आई हैं। बता दें कि इसको लेकर साक्षी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से एक खास पोस्ट भी की है।

साक्षी ने दी अनंत-राधिका को शादी की शुभकामनाएं

बता दें कि साक्षी ने अनंत-राधिका के साथ अपनी एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- राधिका और अनंत, आपको शादी की बधाई! आपका प्यार राधिका की मुस्कान और अनंत के दयालु हृदय की तरह चमकता रहे। आपका पूरा जीवन खुशियों, हंसी और रोमांच से भरा रहे, हमारी ओर से गर्मजोशी के साथ, ढेर सारा प्यार।

तो वहीं इस फोटो में धोनी को भी देखा जा सकता है, जिन्होंने अनंत के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। साथ ही जैसे ही साक्षी ने यह पोस्ट शेयर की तो फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं।

देखें साक्षी सिंह धोनी की ये सोशल मीडिया पोस्ट

हाल में धोनी ने मनाया अपना 43वां जन्मदिन

दूसरी ओर, आपको साक्षी के पति यानि कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बारे में जानकारी दें, तो जारी महीने की 7 तारीख को धोनी ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया, तो इस मौके पर क्रिकेटर को क्रिकेट बिरादरी समेत क्रिकेट फैंस से खूब प्यार मिला था। इसके अलावा साल 2020 में क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

तो वहीं आईपीएल 2024 में पहली बार धोनी बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। धोनी ने यह सीजन शुरू होने से पहले ही दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि, गायकवाड़ की कप्तानी में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, और उसे लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था।

close whatsapp